Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: सिख धर्म के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव का पूरे देश में बहुत धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इस दिन को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के नाम से जाना जाता है. यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि साहस, सत्य और सेवा जैसे मूल्यों को फिर से याद करने का अवसर है. आज 27 दिसंबर 2025, शनिवार के दिन पढ़ें उनके अनमोल वचन, जो हमें जीने और आगे बढ़ने की सलाह देते हैं.
गुरु गोबिंद सिंह जी की जंयती के खास मौके पर अपनों को भेजें यह खास शुभकामना संदेश और दें इस पर्व की बधाई.
1. गुरु जी की शिक्षाएँ आपको साहस, सत्य और सेवा की राह दिखाएँ. गुरुपर्व की शुभकामनाएं.
2.. गुरु साहिब का प्रकाश आपके जीवन से अंधकार मिटाए, सुख–शांति का मार्ग दिखाए. जयंती मुबारक.
3. सिख धर्म के दसवें गुरु, अधम्य वीरता के प्रतीक — गुरु गोबिंद सिंह जी को कोटि-कोटि प्रणाम. प्रकाश पर्व की लख-लख वधाइयाँ.
4. खालसा मेरा रूप है खास, खालसे में ही मेरा निवास. गुरु गोविंद सिंह जी को कोटि-कोटि नमन.
5. धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा मिले, सत्य का प्रकाश हमेशा साथ रहे. गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई.
6. सवा लाख से एक लड़ाऊं,
चिड़ियों से बाज लड़ाऊं —
तभी गोबिंद सिंह नाम कहाऊं.
जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.
7.. “अहंकार मनुष्य और ईश्वर के बीच की सबसे बड़ी दीवार है. इसे तोड़ो.”
8. “ईश्वर स्वयं ही मार्ग दिखाता है और वही सब कर्म कराता है.”
9. “मैं इस धरती पर धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए जन्मा हूँ.”
10. “सत्य के मार्ग पर चलने वालों पर ईश्वर की असीम कृपा होती है.”
11. खालसा पंथ के संस्थापक गुरु साहिब को प्रणाम.
लख-लख बधाईयाँ.
12. गुरु जी का प्रकाश आपके जीवन को रोशन करे.
जयंती मुबारक.
13. गुरु की कृपा, साहस की शक्ति.
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं.