पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं के लिए फैशन मंत्र, पाएं बैलेंस्ड और गॉर्जियस लुक

कई बार महिलाएं उनकी बॉडी शेप के अनुसार कपड़े नहीं चुनती है, जिसके कारण उनका लुक खराब हो जाता है खासकर पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं की लोअर बॉडी पार्ट्स यानी हिप्स और थाई शरीर के ऊपरी हिस्से से थोड़ा ज्यादा भारी होता है।

Published by Anuradha Kashyap

Fashion Tips For Pear Shaped Body: हर एक महिला चाहती है कि वो जब भी बाहर जाए तो सबकी नजरें उन्ही पर टिक जाए वह बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट दिखना चाहती हैं। कई बार महिलाएं उनकी बॉडी शेप के अनुसार कपड़े नहीं चुनती है, जिसके कारण उनका लुक खराब हो जाता है खासकर पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं की लोअर बॉडी पार्ट्स यानी हिप्स और थाई शरीर के ऊपरी हिस्से से थोड़ा ज्यादा भारी होता है। अगर वह सही ऑप्शन को न चुने तो उनका लुक बैलेंस नहीं लगता और खराब लगने लगता है लेकिन अगर आप यह कुछ फैशन टिप्स अपनाती है तो आपका काफी ज्यादा बैलेंस ही नहीं बल्कि गॉर्जियस भी लग सकती हैं। 

टॉप और नेकलाइन से पाएं स्टाइलिश और बैलेंस अपीयरेंस 

पियर शेप बॉडी वाले हमेशा अपने ऊपरी हिस्से को हाईलाइट करते हैं इसके अलावा अगर आप ऑफ शोल्डर, बोर्ड नैकलाइन, नेकलेस वाले टॉप्स और ब्लाउज में कॉलरबोन और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है, जिससे सभी की नजर आपको ही ढूंढ़ती हैं। अगर आपको भी नहीं समझ आ रहा की आप कोनसी स्लीव चुने तो आप फ्लेयर्ड स्लीव्स, पफ स्लीव्स या लेयरिंग वाले ऑप्शन देख सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक है जिनको प्रिंटेड है ब्राइट कलर्स के टॉप्स पहनना पसंद है तो आप उनके साथ सॉलिड है डार्क कलर की बॉटम पहन सकती है जिससे कि आपका फिगर और भी परफेक्ट लगेगा। 

Related Post

इंडियन वियर में इन टिप्स को फॉलो करें और पाए परफेक्ट लुक

अगर आप भी उन लड़कियों में से एक है जिन्हें इंडियन ड्रेस पहनना पसंद होता है क्योंकि आजकल इंडियन ड्रेस पहनना सभी को काफी पसंद होता है तो आप ए- लाइन ड्रेस और  फिट-एंड-फ्लेयर स्टाइल अपना सकते है। यह ड्रेस ऊपर से फिट और नीचे से फ्लेयर होती है, जिससे हिप्स और थाइज अच्छे से कवर हो जाते हैं और आपको काफी खूबसूरत और बैलेंस लुक देते हैं। इसी तरह आप इंडियन बियर में अनारकली सूट्स ए- लाइन कुर्ती और स्ट्रेट कट कुर्तियां पहन सकते हैं यह कुर्तियां पियर शेप बॉडी पर काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। 

एसेसरीज और फुटवियर से बढ़ाएं अपनी पर्सनालिटी का चार्म

पियर शेप बॉडी वालों को एसेसरीज और फुटवियर का काफी ज्यादा ध्यान रखना होता है। अगर आप भी अपनी बॉडी को हाईलाइट करना चाहते हैं तो आपको स्टेटमेंट नेकलेस बड़े इयररिंग्स पेयर करना चाहिए। इससे सभी की नजर आपकी और अट्रैक्ट हो जाती है और आपकी बॉडी शेप  काफी ज्यादा बैलेंस लगती है वहीं अगर फुटवियर की बात करें तो आप  हाई हील्स, ब्लॉक हील्स और वेजेस आपकी लोअर बॉडी को लंबा दिखाने में मदद करती हैं। 

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDI, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026