दिवाली पर न सिर्फ घर बल्कि रसोई भी चमकेगी, इन घरेलू नुस्खों से लोहे के बर्तन चमकाएं और जंग भगाएं

दिवाली केवल घर सजाने का ही नहीं, बल्कि सफाई का भी त्योहार है, इस मौके पर रसोई और बर्तनों की सफाई को भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, खासकर लोहे के बर्तन, जिन पर समय के साथ जंग और दाग जम जाते हैं. इन्हें चमकाने के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Published by Anuradha Kashyap

दिवाली का त्योहार आते ही घर, आंगन और रसोई की सफाई पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है, ऐसे में अक्सर लोहे के बर्तन सबसे बड़ी परेशानी बन जाते हैं. समय के साथ उनमें जंग लगने लगती है और कई बार गंदगी जमा हो जाती है, जिससे बर्तन पुराने और बेकार लगने लगते हैं लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से साफ किया जाए, तो ये बर्तन फिर से चमक उठते हैं और सालों-साल टिकाऊ भी रहते हैं, खास बात यह है कि इन्हें साफ करने के लिए किसी महंगे केमिकल की जरूरत नहीं है, बल्कि आप रोज़मर्रा के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं.

नींबू बर्तनों का होता है नेचुरल क्लीनर

नींबू रसोई में आसानी से मिल जाता है और इसकी खटास लोहे पर जमी गंदगी और जंग हटाने में बेहद असरदार होती है,बस एक नींबू को बीच से काटें और उस पर थोड़ा सा नमक छिड़कें, फिर इसे बर्तनों की सतह पर रगड़ें. कुछ ही मिनट में आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा, नींबू का एसिड लोहे पर जमी परत को ढीला कर देता है, जिससे जंग आसानी से साफ हो जाती है. यह तरीका न केवल बर्तनों को साफ करता है, बल्कि उन्हें हल्की-सी चमक भी दे देता है.

सरसों का तेल होता है जंग रोकने के लिए असरदार 

लोहे के बर्तनों को सिर्फ साफ करना ही नहीं, बल्कि उनकी सही देखभाल करना भी बेहद जरूरी है, ताकि उनमें जंग दोबारा न लगे. इसके लिए सरसों का तेल सबसे बढ़िया उपाय है, बर्तनों को धोकर अच्छी तरह सुखाने के बाद, उनमें हल्की परत में सरसों का तेल लगाएँ. यह तेल बर्तनों पर एक सेफ परत की तरह काम करता है और नमी को लोहे तक पहुँचने से रोकता है. खासकर दिवाली से पहले, जब मौसम बदल रहा होता है, तो इस तरह की देखभाल और भी जरूरी हो जाती है.

Related Post

साबुन  और राख होता है पुराना नुस्खा लेकिन करता है कमाल

गाँवों और पुराने घरों में बर्तनों को चमकाने के लिए आज भी राख का इस्तेमाल किया जाता है, राख की हल्की खुरदरी बनावट लोहे पर जमी जंग और चिकनाई को आसानी से हटा देती है. बस थोड़ी-सी राख को गीले कपड़े या ब्रश के साथ बर्तनों पर रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें, चाहें तो इसके साथ साधारण साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दिवाली की सफाई में इस पुराने नुस्खे को अपनाकर आप अपने बर्तनों को एकदम चकाचक और चमकदार बना सकते हैं.

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026