धनतेरस 2025: दिल्ली के ये मार्केट्स देंगे बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स में बेस्ट डील्स!

धनतेरस 2025 पर लोग बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी में जुटे हैं, कहा जाता है, सही समय और जगह पर जाकर आप बेहतरीन डील्स पा सकते हैं मोलभाव से कीमत कम होती है और क्वालिटी भी अच्छी मिलती है. क्या आप तैयार हैं इस मौके का फायदा उठाने के लिए?

Published by Anuradha Kashyap

Dhanteras 2025 Delhi Deals: धनतेरस पर लोग अपने घर और परिवार के लिए बर्तन, सोना, चांदी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदने में जुट जाते हैं. दिल्ली शॉपिंग के लिए हमेशा से ही फेमस रही है, यहाँ हर तरह का सामान आसानी से और किफायती दामों में मिलता है. अगर आप बर्तन खरीदने की सोच रहे हैं तो सदर बाज़ार आपके लिए परफेक्ट है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए नेहरू प्लेस और वज़ीरपुर बेस्ट ऑप्शन हैं. धनतेरस के मौके पर इन मार्केट्स में खरीदारी का एक्सपीरियंस और भी खास हो जाता है.

सदर बाज़ार(Sadar Bazaar): बर्तनों की थोक और खुदरा मंडी

सदर बाज़ार, डेप्युटी गंज, दिल्ली का सबसे बड़ा बर्तन बाज़ार है यहाँ पीतल, तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और कांसे के बर्तन आसानी से मिलते हैं. रसोई से जुड़ी बाकि चीजे जैसे परात, कटोरे और चाकू-छुरी भी यहाँ उपलब्ध हैं. थोक और खुदरा दोनों तरह के खरीदार आते हैं, थोक में खरीदने पर आपको और भी छूट मिल सकती है यहाँ से देश के कई हिस्सों में सप्लाई भी होती है. धनतेरस के मौके पर बाजार रंगीन और बिजी हो जाता है, जिससे शॉपिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है.

Related Post

नेहरू प्लेस (Nehru Place): इलेक्ट्रॉनिक्स का हब

नहर प्लेस, कोटला मुबारकपुर गांव मार्केट, दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक बाज़ार है, यहाँ आपको गीजर, हीटर, फैन, ब्लेंडर और छोटे-बड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स मिलेंगे. यह मार्केट थोक और खुदरा दोनों के लिए खुला है यहाँ मोलभाव की सुविधा भी है, जिससे आप अपने बजट के अनुसार अच्छा सौदा कर सकते है, स्टार्टअप या घर के लिए छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदना हो तो यह जगह परफेक्ट है. 

वज़ीरपुर (Wazirpur): कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़

वज़ीरपुर, नार्थ दिल्ली में स्थित, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के लिए पुराना और प्रसिद्ध बाजार है, यहाँ लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर और कंप्यूटर एक्सेसरीज़ के लिए कई दुकानें हैं. बड़े और छोटे दोनों तरह के सामान यहाँ मिल जाते हैं नए गेज़ेट्स और टेक्निकल उपकरणों की तलाश में वज़ीरपुर शॉपिंग के लिए अच्छा विकल्प है, स्टूडेंट्स और ऑफिस वर्कर्स यहाँ अपने बजट के अनुसार डील कर सकते हैं.

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026