चेहरे का ग्लो उड़ाने वाली हाइलाइटर की सबसे बड़ी गलतियां, क्या आप भी करती हैं?

क्या आपका मेकअप भी ग्लो की जगह ऑयली दिखने लगता है? वजह हो सकती है हाइलाइटर लगाने का गलत तरीका! हाइलाइटर अगर सही ढंग से लगाया जाए तो चेहरा दमक उठता है, वरना पूरा मेकअप बिगड़ जाता है. जानिए इन गलतियों से कैसे बचें और पाएं परफेक्ट ग्लो!

Published by Anuradha Kashyap

मेकअप का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है हाइलाइटर, क्योंकि यही आपके चेहरे पर ग्लो और शाइन लाता है लेकिन जरा सी गलती इसे ग्लोइंग लुक से सीधे ऑयली और असमान बना देती है. कई बार लोग सही जगह या सही मात्रा में हाइलाइटर नहीं लगाते, जिससे मेकअप का पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है, अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा नेचुरली दमकता दिखे, तो यह जानना जरूरी है कि हाइलाइटर लगाते समय कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और सही तरीका क्या है.

गलत जगह लगाने से बिगड़ जाता है पूरा लुक

हाइलाइटर का मकसद चेहरे के उन हिस्सों को उभारना है जहां रोशनी स्वाभाविक रूप से पड़ती है लेकिन अगर आप इसे गालों की बजाय पूरे चेहरे पर फैला दें, तो स्किन ऑयली और पसीनेदार लग सकती है. हाइलाइटर सिर्फ नाक की हड्डी, गाल की हड्डियों, ठोड़ी और भौंहों के नीचे लगाया जाता है, इसे हल्के हाथों से ब्लेंड करना जरूरी है ताकि चेहरा प्राकृतिक रूप से चमके, न कि प्लास्टिक जैसा दिखे.

यह भी पढ़े: https://www.inkhabar.com/lifestyle/dark-patches-around-lips-making-you-look-dull-know-the-real-reason-and-cure-99156/

ज़्यादा मात्रा लगाने से ग्लो नहीं, गलती झलकती है

कई बार जल्दी में या ज्यादा शाइन पाने की चाहत में लोग हाइलाइटर की मात्रा बढ़ा देते हैं लेकिन ज़्यादा लगाने से चेहरा चिपचिपा और असमान दिखने लगता है. हाइलाइटर की थोड़ी सी मात्रा ही काफी होती है, बस उसे अच्छे से ब्लेंड करें, अगर लाइटिंग तेज हो तो यह गलती और भी ज़्यादा उभरकर दिखती है. हमेशा याद रखें ‘कम लेकिन सही जगह’ यही इसका सही मंत्र है.

गलत शेड चुनने से स्किन टोन बिगड़ जाती है

हर स्किन टोन के लिए हाइलाइटर का रंग अलग होता है, अगर आपकी त्वचा गोरी है, तो पर्ल या सिल्वर टोन बढ़िया लगते हैं, जबकि गेहुँआ या डार्क स्किन के लिए गोल्डन या कॉपर शेड परफेक्ट रहते हैं. कई बार लोग अपने स्किन टोन के उल्टा शेड लगा लेते हैं, जिससे चेहरा भद्दा या पाउडरी लगने लगता है इसलिए हाइलाइटर खरीदते वक्त हमेशा अपनी त्वचा के रंग के अनुसार शेड चुनें.

ब्लेंड न करना है सबसे आम गलती

हाइलाइटर लगाने के बाद इसे ब्लेंड करना बेहद जरूरी है, अगर आप इसे सीधे ब्रश से लगाकर छोड़ देंगी, तो चेहरा पैचदार और असमान लगेगा. हाइलाइटर को हल्के स्पंज या फिंगरटिप से टैप करके ब्लेंड करें ताकि यह स्किन में नेचुरली घुल जाए, इससे ग्लो अंदर से आता हुआ लगता है, न कि ऊपर चढ़ा हुआ.

यह भी पढ़े: https://www.inkhabar.com/lifestyle/sleep-with-a-clove-in-your-mouth-tonight-you-wont-believe-the-results-99245/

Anuradha Kashyap

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026