Chhath Puja Thekua Recipe : झट से तैयार होगा हेल्दी ठेकुआ, रेसिपी है बेहद आसान, जानें विधि

Chhath Puja Thekua Recipe : छठ पूजा में मेन प्रसाद ठेकुआ है. ये हेल्दी रेसिपी गेहूं का आटा, गुड़, नारियल और घी से बनाई जाती है. बेक या एयर फ्रायर में पकाकर स्वादिष्ट और सेहतमंद ठेकुआ तैयार होता है.

Published by sanskritij jaipuria

Chhath Puja Thekua Recipe : दीवाली के बाद छठ का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. ये त्योहार चार दिन तक चलता है और खासकर इसके व्रत को कठिन माना जाता हैय छठ पूजा की शुरुआत चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से होती है. इसके बाद पंचमी को खरना किया जाता है. षष्ठी तिथि को सूर्य देव को शाम का अर्घ्य दिया जाता है और अगले दिन सप्तमी को सूर्योदय के समय में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूरा किया जाता है.

छठ पूजा में कई प्रकार के प्रसाद बनते हैं, लेकिन इनमें सबसे खास और प्रिय ठेकुआ है. आमतौर पर ठेकुआ आटे, घी और चीनी या गुड़ से बनाया जाता है. लेकिन आज हम आपको हेल्दी ठेकुआ बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद में ओरिजिनल ठेकुआ जैसी ही होगी.

सामग्री

 गेहूं का आटा – 2 कप
 गुड़ – 1/2 कप
 नारियल का बुरादा – 1/4 कप
 देसी घी – 2 चम्मच
 सौंफ – 1 चम्मच
 इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
 पानी – आवश्यकतानुसार

Thekua Recipe : ठेकुआ बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक छोटे बर्तन में गुड़ और पानी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.

एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, नारियल का बुरादा, सौंफ, इलायची पाउडर और देसी घी डालकर अच्छे से मिक्स करें.

Related Post

अब इसमें धीरे-धीरे गुड़ का घोल डालते हुए नरम लेकिन सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा ढीला या ज्यादा सख्त न हो.

हाथ से आटे को छोटे-छोटे शेप दें. आप इसे पारंपरिक ढ़ंग से बेक कर सकते हैं या एयर फ्रायर में भी पका सकते हैं.

स्वादिष्ट और हेल्दी ठेकुआ तैयार है. इसे छठ पूजा में प्रसाद के रूप में या बच्चों के नाश्ते में भी परोस सकते हैं.

इस हेल्दी ठेकुआ रेसिपी में चीनी की बजाय गुड़ और तले के बजाय बेक या एयर फ्रायर का इस्तेमाल होता है, जिससे ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026