घर के Aquarium के लिए चुनें ये 5 सुंदर और आसान मछलियां

Aquarium: घर के एक्वेरियम के लिए पांच सुंदर और आसान देखभाल वाली मछलियों. गोल्डफिश, गप्पी, मॉली, निऑन टेट्रा और बेटा  के बारे में बताता है, जो घर के माहौल को शांत, आकर्षक और रंगीन बनाती हैं.

Published by Team InKhabar

Aquarium: आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में हर कोई मानसिक शांति और सुकून की तलाश में रहता है, घर के अंदर एक छोटा-सा एक्वेरियम (aquarium) रखना न केवल सजावट का शानदार तरीका है, बल्कि यह तनाव कम करने और मन को प्रसन्न रखने का भी बढ़िया साधन हैं. रंग-बिरंगी मछलियां जब पानी में धीरे-धीरे तैरती हैं, तो उन्हें देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव होता है, अंदर से एक अजीब सी खुशी मिलती है. तो अगर आप भी मछलियां पालना चाहते हैं तो जाने कौन सी मछलिया पालने में ज्यादा आकर्षक और आसान हैं. 

5 सुंदर मछलियां जो आपको पालनी चाहिए

1. गोल्डफिश (Goldfish)
खूबी: सुनहरी रंग की और सबसे लोकप्रिय मछली.
खाना: फिश फ्लेक्स, पेलेट्स और उबली हुई सब्जियाँ (जैसे मटर) आदि.
देखभाल: इसे थोड़ा बड़ा टैंक चाहिए (कम से कम 20 लीटर या उससे ज़्यादा).
तापमान: 20°C – 24°C

2.गप्पी मछली (Guppy Fish)
खूबी: यह बहुत छोटी, रंग-बिरंगी और हमेशा तैरती रहती है.
खाना: साधारण फिश फ्लेक्स या छोटी कीड़े-मकोड़े जैसी फ़ूड.
देखभाल: इसे ज़्यादा जगह या विशेष पानी की ज़रूरत नहीं होती.
तापमान: 22°C – 28°C

Related Post

3. मॉली मछली (Molly Fish)
खूबी: यह अलग-अलग रंगों (काला, सफेद, नारंगी) में मिलती है.
खाना: फ्लेक्स, एल्गी (algae), और छोटी वर्म्स.
देखभाल: इसे झुंड में रखना अच्छा रहता है; यह बहुत शांत स्वभाव की होती है.
तापमान: 24°C – 28°C

4. निऑन टेट्रा (Neon Tetra)
खूबी: बहुत छोटी लेकिन चमकदार नीली-लाल धारियों वाली मछली.
खाना: माइक्रो वर्म्स या फिश फ्लेक्स.
देखभाल: इसे 5-6 के समूह में रखना चाहिए.
तापमान: 22°C – 26°C

5. बेटा मछली (Betta Fish / लड़ाकू मछली)
खूबी: रंगीन पंखों वाली और अकेले रहना पसंद करती है.
खाना: बेटा पेलेट्स या जीवित कीड़े.
देखभाल: इसे किसी दूसरी बेटा मछली के साथ न रखें, वरना लड़ सकती है.
तापमान: 25°C – 30°C

Team InKhabar

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026