Akshay Kumar से लेके Malaika Arora तक जानिए बॉलीवुड स्टार्स का फिटनेस सीक्रेट और पाए हेल्थी लाइफस्टाइल

Published by Ananya verma

क्यों बॉलीवुड सितारे करते हैं जल्दी डिनर जानिए सेहत और साइंस दोनों का साथ

आजकल फिटनेस की चर्चा हर जगह है। लोग जिम, योगा और हेल्दी डाइट पर खूब ध्यान देने लगे हैं। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि कई बॉलीवुड एक्टर्स बहुत जल्दी खा लेते हैं? अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, नागार्जुन, अनुष्का शर्मा और मनोज बाजपेयी जैसे स्टार्स सभी शाम 6 से 7 बजे के बीच ही डिनर कर लेते हैं। ये सिर्फ डिसिप्लिन ही नहीं, बल्कि इसके पीछे विज्ञान भी छिपा है। आइए जानते हैं जल्दी डिनर करने के फायदों के बारे में।

जल्दी डिनर क्यों करना चाहिए?

हमारे शरीर में एक घड़ी होती है जिसे सर्केडियन रिद्म (Circadian Rhythm) कहते हैं। यह हमें बताती है कि कब एक्टिव रहना है और कब आराम करना है। दिन में शरीर खाना अच्छे से पचाता है और एनर्जी बनाता है, लेकिन रात को शरीर को आराम की जरूरत होती है।अगर हम रात को देर से खाना खाते हैं तो पाचन धीमा हो जाता है और खाना सही से एनर्जी में बदल नहीं पाता। जिसकि वजह से, मोटापा, सुस्ती और कई बीमारियाँ हो सकती है।

Related Post

वैज्ञानिक का कहना क्या हैं?

इंसुलिन की ताकत, यानी शरीर में मौजूद शुगर को एनर्जी में बदलने की क्षमता, दिन में ज्यादा होती है। जैसे-जैसे रात बढ़ती है, यह क्षमता कम हो जाती है। अगर आप दोपहर या शाम तक खाना खाते हैं तो शरीर उसे एनर्जी में बदल लेता है। लेकिन अगर आप रात 9-10 बजे खाना खाते हैं तो वही खाना शरीर में चर्बी के रूप में जमा हो जाता है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. पला (Dr. Palaniappan Manickam)कहते हैं , जब आप सूरज के साथ खाना खाते हैं और सूर्यास्त के बाद खाना बंद कर देते हैं, तो कई चमत्कार होते हैं वजन कम होना उनमें से एक है।”

वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

2023 की एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग जल्दी डिनर करते हैं, उनका BMI (बॉडी मास इंडेक्स) कम होता है और उनके ब्लड में फैट की मात्रा भी बेहतर रहती है। इसी स्टडी में पाया गया कि सनराइज से सनसेट तक खाने और रात को न खाने से शरीर की घड़ी मजबूत होती है और मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बेहतर होता है। एक और रिसर्च में देखा गया कि अगर डिनर का समय रात 9 बजे से बदलकर 6 बजे कर दिया जाए, तो शुगर लेवल और एनर्जी बर्निंग दोनों बेहतर होते हैं।

जल्दी डिनर करने के फायदे

  • पाचन सही रहता है, क्योंकि शाम को पाचन शक्ति ज्यादा होती है, इसलिए खाना आसानी से पच जाता है।
  • नींद अच्छी आती है, पेट हल्का रहता है तो नींद गहरी और सुकूनभरी आती है
  • सुबह ज्यादा एनर्जी मिलती है, सुबह उठकर थकान नहीं होती, बल्कि फ्रेशनेस रहती है
  • बीमारियों से बचाव, डायबिटीज़ मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है

कैसे शुरू करें जल्दी डिनर करना?

सीधे-सीधे 6 बजे डिनर करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि धीरे-धीरे बदलाव करें:

  • पहले अपनी खाने का समय नोट करें, सुबह का पहला मील और रात क आखिरी मील का
  • कोशिश करें कि सुबह और रात के खाने के बीच कम से कम 12 घंटे का गैप हो।
  • धीरे-धीरे इसे 10 घंटे या 8 घंटे तक लाएँ।
  • रात को 9-10 बजे तक खाना खाने वालों को पहले 8:30, फिर 8, फिर 7 बजे का गोल बनाना चाहिए।

किन बातों का ध्यान रखें

  • नाश्ता मत छोड़ें, अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो दिन में ज्यादा भूख लगेगी और आप ज्यादा खा लेंगे।
  • मीठे स्नैक्स से बचें, देर रात को आइसक्रीम, मिठाई या बिस्कुट खाना “डिनर नहीं” समझकर न खाएँ। यह भी फास्ट तोड़ देता है।
  • पानी पिएँ, भूख लगने पर कभी-कभी शरीर सिर्फ पानी माँग रहा होता है।
  • हल्का डिनर करें, रात का खाना में हल्कचीजे होन चाहिए जैसे दाल, सब्ज़ी, सूप या सलाद।

बॉलीवुड से ले सीख

  • अक्षय कुमार, अपना डिनर 6:30 बजे तक कर लेते है और 9:30 बजे सो जाते हैं।
  • करीना कपूर खान भी 6 बजे खाना खा लेती है और जल्दी सो जाती है
  • मलाइका अरोड़ा, भी 7 बजे के बाद कुछ नहीं खातीं।
  • अनुष्का शर्मा और मनोज बाजपेयी ये दोनों भी जल्दी डिनर कर लेते हैं।
Ananya verma

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026