Categories: झारखंड

Ranchi News: प्रदेश भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक होंगे कार्यक्रम

Ranchi News:  प्रदेश भाजपा ने ऐलान किया है कि आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं पार्टी के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दी। इस विशेष अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी, जिसे भाजपा कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। वहीं इसका समापन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को होगा।

Published by Mohammad Nematullah
मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi News: प्रदेश भाजपा ने ऐलान किया है कि आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं पार्टी के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दी। इस विशेष अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी, जिसे भाजपा कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। वहीं इसका समापन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को होगा। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में इस सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में विभिन्न अभियानों और आयोजनों पर विस्तार से चर्चा हुई। होंगे कई सामाजिक कार्यक्रम

बालमुकुंद सहाय ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता जन-हितैषी और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाएंगे। इसमें –

• स्वच्छता अभियान

• रक्तदान शिविर

• दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण

• वृक्षारोपण

• सांसद खेलकूद प्रतियोगिता

• प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी शामिल होंगी।

पहले पकड़ाया कागज फिर रेखा गुप्ता के साथ…, दिल्ली की सीएम पर कैसे हुआ हमला, अंदर की बात जान कांप उठी अमित शाह की पुलिस

यह भी जाने

इसके अलावा, 25 सितंबर को बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएंगे। बैठक में रही कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, गणेश मिश्र, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, शशांक राज, अमरदीप यादव, आरती सिंह, किशुन दास, नारायण दास, जीतुचरण राम, कुमार अमित, राकेश भास्कर, अमित सिंह, डॉ. रामदीन, बबन गुप्ता, रूपेश सिन्हा, अविनाश वर्मा, सागर उरांव, राजेश कुशवाहा और अशोक शर्मा सहित अन्य नेता शामिल रहे। भाजपा का मानना है कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा और समाजिक योगदान का महाअभियान होगा, जिसमें कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026