Categories: झारखंड

Ranchi News: चाईबासा में नक्सली मुठभेड़, 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा ढेर, इलाके में दहशत

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा से सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आई। यहां पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। अमित हांसदा पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

मिली जानकारी

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से कुछ देर तक चली गोलीबारी के बीच जवानों का दबाव बढ़ता देख कई नक्सली मौके से भाग निकले। हालांकि इनामी नक्सली अमित हांसदा गोली लगने से वहीं ढेर हो गया। मारा गया नक्सली झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला था और लंबे समय से इस इलाके में सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक अमित हांसदा उर्फ अपटन पर कई संगीन मामले दर्ज थे और वह सुरक्षाबलों व पुलिस पर हमलों की कई घटनाओं में शामिल रहा था।

Related Post

नक्सल विरोधी अभियान

उसकी मौत को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है। सुरक्षाबल अब भागे हुए नक्सलियों की तलाश में जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मुठभेड़ से नक्सलियों की कमर टूटी है और संगठन के बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अमित हांसदा इलाके में नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उसकी मौजूदगी से ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल रहता था। अब उसके मारे जाने के बाद पुलिस और प्रशासन को उम्मीद है कि क्षेत्र में नक्सली घटनाओं पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Bihar Bidi Controversy: बिहार-बीड़ी विवाद में कूदे खान सर, दे डाला 99 रुपए का ऑफर

Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026