Categories: झारखंड

Jharkhand News: प्रेम कहानी ने लिया खौफनाक मोड़, शक में प्रेमी ने दो महिलाओं की कर दी हत्या

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रेम प्रसंग ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि दो महिलाओं की ज़िंदगी छिन गई। गांवा प्रखंड के नीमाडीह गांव में जंगल से मिली दो महिलाओं की लाशों ने पूरे इलाके को दहला दिया।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रेम प्रसंग ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि दो महिलाओं की ज़िंदगी छिन गई। गांवा प्रखंड के नीमाडीह गांव में जंगल से मिली दो महिलाओं की लाशों ने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतकों की पहचान सोनी देवी और उसकी सहेली रिंकू देवी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि नीमाडीह की रहने वाली सोनी देवी की ज़िंदगी पहले से ही उतार-चढ़ाव से भरी रही। उसकी दो शादियां हुई थीं। पहला पति उसे छोड़ गया, जबकि दूसरा पति इस वक्त हत्या के मामले में जेल की सलाखों के पीछे है। इसी बीच सोनी का गांव के ही श्रीकांत नामक युवक से प्रेम संबंध शुरू हो गया।

जंगल में मिला शव

पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत अक्सर सोनी देवी को जंगल घुमाने ले जाता था और कई बार उसकी सहेली रिंकू देवी भी साथ जाती थी। 4 सितंबर को दोनों अचानक लापता हो गईं। परिजनों ने थाने का चक्कर लगाया, गांव वालों ने भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार ग्रामीणों ने जंगल में दोनों का शव बरामद किया। गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने तफ्तीश तेज करते हुए आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कबूल कि शक के आधार पर उसने पहले सोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, वारदात का राज़ बाहर न आए, इसके लिए उसने रिंकू देवी को भी मौत के घाट उतार दिया।

Related Post

प्रेम प्रसंग ने ली जान

गिरिडीह एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “प्रेम प्रसंग से उपजा शक इस हद तक पहुंच गया कि दो निर्दोष जिंदगियां खत्म हो गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है। लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि एक प्रेम कहानी का इतना दर्दनाक अंत भी हो सकता है।

क्या है PSA! जिसके तहत गिरफ्तार हुए AAP विधायक मेहराज मलिक, कितनी हो सकती है सजा?

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026