Categories: झारखंड

Jharkhand News: मानवता हुई शर्मसार! पलामू में श्मशान के पास मिला नवजात का सिर, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand News: मेदिनीनगर में टेढ़वा पुल श्मशान के पास एक नवजात का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने सिर बरामद कर धड़ की तलाश शुरू कर दी है. श्मशान घाट के पास होने से बलि की आशंका जताई जा रही है. पुलिस अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाल रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Published by Mohammad Nematullah

Jharkhand Crime: पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के टेढ़वा पुल श्मशान घाट के पास पुलिस ने एक नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर बरामद किया है. इस भयावह घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके से सिर को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन नवजात का धड़ अब तक बरामद नहीं हो पाया है.

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने टेढ़वा पुल के पास कुछ संदिग्ध वस्तु देखी है. पास जाकर देखने पर लोगों के होश उड़ गए. वहां एक नवजात का सिर पड़ा हुआ था. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मेदिनीनगर टाउन थाना पुलिस को दी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की घेराबंदी की.

Related Post

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक बरामद सिर करीब तीन से चार दिन के नवजात बच्चे का है. सिर जिस जगह से मिला है, उसके पास ही एक श्मशान घाट भी स्थित है. आशंका जताई जा रही है कि नवजात की बलि दी गई हो या किसी अन्य अमानवीय कृत्य के तहत यह वारदात की गई हो. थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है ताकि नवजात का धड़ बरामद किया जा सके. उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स का डाटा खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिछले तीन से चार दिनों में किन परिवारों में बच्चों का जन्म हुआ है और वे फिलहाल कहां है.

इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है. फिलहाल पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है. चाहे वह काला जादू, अंधविश्वास या अपराध की साजिश का मामला ही क्यों न हो.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026