Categories: झारखंड

Jharkhand: ‘मानगो’ बना पुलिस अनुमंडल, अपराध पर लगेगी नकेल

Jharkhand: झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है, 'मानगो' को पुलिस अनुमंडल बनाया गया है। आशा की जा रही है कि इस कदम से अपराध और अपराधियों पर नकेल कसेगी।

Published by Swarnim Suprakash

रांची, झारखण्ड से मनीष मेहता की रिपोर्ट 
Jharkhand: झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जमशेदपुर के मानगो को नया पुलिस अनुमंडल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। सोमवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मुख्य सचिव ने बैठक में साफ निर्देश दिए कि सभी जिलों की कानून व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया जाए। उनका कहना था कि अपराध के ट्रेंड, ग्राफ और संसाधनों का पूरा डेटा इकट्ठा कर राज्यभर में बेहतर ढंग से संसाधनों का बंटवारा किया जा सके।

क्यों जरूरी था मानगो पुलिस अनुमंडल?

पूर्वी सिंहभूम जिले में पहले से जमशेदपुर (मुख्यालय) और पटमदा पुलिस अनुमंडल मौजूद हैं। लेकिन मानगो और इसके आसपास के क्षेत्रों—आजादनगर और ओलीडीह ओपी—में तेजी से जनसंख्या बढ़ने के साथ अपराध का ग्राफ भी ऊपर जा रहा था। आर्थिक अपराध से लेकर नारकोटिक्स और संगठित अपराधों की घटनाएं बढ़ रही थीं। ऐसे में अलग अनुमंडल बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

Related Post

MS Dhoni: हीरो बने महेंद्र सिंह धोनी, माधवन संग करेंगे डेब्यू?

गृह सचिव का बड़ा बयान

गृह सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि मानगो क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए यह कदम उठाना बेहद जरूरी था। वहीं, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जानकारी दी कि अब मानगो अनुमंडल जमशेदपुर (मुख्यालय) और पटमदा से काटकर गठित होगा। इसमें मानगो और आजादनगर थाना समेत ओलीडीह ओपी को शामिल किया जाएगा।

समिति में हुई गहन चर्चा

बैठक में वित्त सचिव प्रशांत कुमार और कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने अपने-अपने विभागों से जुड़े पहलुओं को रखा। राजस्व सचिव चंद्रशेखर, ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन और आईजी नरेन्द्र कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। अंततः उच्चस्तरीय समिति ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

लोगों को मिलेगी राहत

विशेषज्ञों का मानना है कि मानगो को पुलिस अनुमंडल का दर्जा मिलने से अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी मदद मिलेगी। इलाके में पुलिसिंग और तेज होगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी और अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी।

PM Modi: BJP वर्कशॉप में आम कार्यकर्ता की तरह आखरी पंक्ति में बैठे नज़र आए PM मोदी

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026