Categories: देश

Yamuna flood: दिल्ली की बाढ़ ने हजारों लोगों को किया बेघर, NDRF ने संभाला मोर्चा, मेट्रो स्टेशन बंद!

Flood In Delhi: यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस गया है, जिसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं।

Published by Shivani Singh

Delhi flood 2025: भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसके कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। यहां तक कि राहत शिविरों तक में पानी भरने लगा है। इस बीच हालात के मद्देनजर एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब मेट्रो पर भी दिखने लगा है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है।

इन इलाकों में बाढ़ का पानी

आपको बता दें कि दिल्ली का यमुना बाज़ार और मोनेस्ट्री मार्केट बुधवार को ही जलमग्न हो गए थे। इसके अलावा, मयूर विहार में भी यमुना का पानी बढ़ गया है, जिसके कारण कई लोगों को राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। इसके साथ ही निगमबोध घाट, पुराना लोहा पुल, आईएसबीटी, बुराड़ी से लेकर न्यू उस्मानपुर और नजफगढ़ तक की कॉलोनियों में पानी घुस गया है। यहाँ कालिंदी कुंज में भी यमुना रौद्र रूप में बह रही है, जिसके कारण यहाँ के कुछ इलाकों में भी पानी भर गया है। 

Related Post

GST में हुआ बड़ा बदलाव..! आम जनता के लिए बड़ा तोहफा, इन जरूरी चीजों पर लगेगा Zero Tax

बता दें कि राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, आज गुरुवार को एनसीआर के गुरुग्राम में हुई बारिश के दौरान कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। गुरुग्राम के सेक्टर-107 की सड़कों पर 1 से 1.5 फीट तक पानी भर गया है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से सिविल लाइंस इलाका बाढ़ में डूब गया है। गुरुवार को सिविल लाइंस के कई इलाकों में पानी भर गया। लोगों के साथ-साथ जानवरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में भारी बारिश के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल लाइंस इलाके के अलावा शहर के कई अन्य इलाके भी बाढ़ और जलभराव की चपेट में हैं।

Odisha News: ट्रेन की चपेट में आया हाथी, गंभीर रूप से घायल, वन विभाग और रेलवे पर उठे सवाल

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026