Categories: देश

Prayagraj Crime news: मुसलमान नहीं बनना…प्रयागराज की रीतिका को क्यों लगानी पड़ी ऐसी गुहार, हिन्दू बेटी का दर्द CM योगी के सिंघमों का होश उड़ा देगा!

Prayagraj Crime news: कंचन कुशवाहा ने बताया- उसकी शादी 4 साल पहले जयपुर, राजस्थान में हुई थी। तब से वह 2-3 बार ही अपने मायके आई है। पिता की मौत के बाद भाई ने माँ राजकुमारी को पागल कर दिया था। वह अपराधी बन गया है।

Published by Ashish Rai

 Prayagraj Crime news: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 21 साल की रितिका कुशवाहा नाम की युवती ने अपने भाई पर मुस्लिम बनने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 29 जुलाई को पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने पहुँची रितिका ने बताया कि जब से उसका भाई एक महिला को घर लाया है, तब से वह नमाज़ पढ़ता है। उसे दरगाह ले जाता है। रितिका का कहना है कि उसकी छोटी बहन यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी मौत हो गई। अब रितिका को भी इसी तरह प्रताड़ित किया जा रहा है।

रितिका कुशवाहा प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर उचवागढ़ी मोहल्ले की रहने वाली हैं। वह पाँच भाई-बहनों में पाँचवें नंबर की हैं। उनके पिता रमेश कुशवाहा की बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। पिता की मृत्यु के बाद उनकी माँ मानसिक बीमारी का शिकार हो गईं। पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी बड़े भाई राहुल कुशवाहा पर थी, लेकिन मई 2023 में अपने दोस्त की पत्नी को घर लाने के बाद परिवार का माहौल बदल गया।

Mumbai Airport: मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान के पिछला हिस्सा रनवे से टकराया…जाने एयरलाइन ने घटना के पीछे…

जानिए मामला

रितिका कुशवाहा ने बताया कि उनका भाई अब नमाज़ पढ़ता है। वह अपनी भाभी के कहने पर दरगाह जाता है। “हम हिंदू हैं, भाई एक औरत को घर लाने के बाद से बदल गया है। अब वह टोपी पहनकर नमाज़ पढ़ता है। मुझे भी दरगाह ले जाता है। मेरी छोटी बहन यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकी, मर गई। अब वह मेरे साथ भी वही करता है जो उसने मेरी छोटी बहन के साथ किया था। हमें बचा लो!” रितिका का आरोप है कि जब उसकी छोटी बहन राधिका ने इसका विरोध किया, तो वह उसे बीमार बताकर मौलाना के पास ले गया। एक साल तक तड़पने के बाद, मई 2024 में उसकी मौत हो गई। राधिका की मौत के बाद, भाई अब उसे दुआ-ताबीज़ और ताबीज़ भी पहनने को कहता है। जब वह विरोध करती है, तो भाई और भाभी उसे पीटते हैं। घर पर कई मौलाना आते हैं। भाई उसे ज़बरदस्ती उनसे बात करने और उनके पास बैठने के लिए मजबूर करता है।

Related Post

जानिए आरोप

रितिका का आरोप है कि उसका भाई उसे मुसलमान बनाने पर तुला हुआ है, लेकिन वह मुसलमान नहीं बनना चाहती। रितिका के साथ उसकी बड़ी बहन कंचन कुशवाहा भी आई थी। कंचन कुशवाहा ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले जयपुर, राजस्थान में हुई थी। तब से वह 2-3 बार ही अपने मायके आई है। कंचन कुशवाहा ने बताया- उसकी शादी 4 साल पहले जयपुर, राजस्थान में हुई थी। तब से वह 2-3 बार ही अपने मायके आई है। पिता की मौत के बाद भाई ने माँ राजकुमारी को पागल कर दिया था। वह अपराधी बन गया है।

पहले अपराधी किस्म के लोगों के साथ भाई की संगत

कंचन के अनुसार, भाई अपराधी किस्म के लोगों की संगत में था। वर्ष 2021 में वह दारागंज इलाके में हुई एक बमबाजी की घटना में शामिल था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया। बड़ी मुश्किल से एक साल बाद उसे ज़मानत मिली। उसने घर आकर बताया कि उसके दोस्त एजाज ने जेल में उसकी बहुत मदद की और उसे जेल से बाहर निकाला। अब वह उसके एहसानों के बोझ तले दब गया है। वह उसके लिए कुछ भी करेगा।

अनीता आडवाणी का सनसनीखेज खुलासा, राजेश खन्ना ने उनसे गुपचुप रचाई थी शादी, अंतिम विदाई पर बाउंसर ने…

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी नहीं…इस बड़े शो का हिस्सा बनने जा रही Bigg Boss फेम Nehal Chudasama

Bigg Boss 19 Fame Nehal Chudasama: बिग बॉस 19 से लोगों का दिल जीतने नेहल…

January 20, 2026

ICSI CSEET 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ICSI CSEET 2026 January Result OUT: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी…

January 20, 2026

Gurugram Doctor Scorpio Case: गुरुग्राम के डॉक्टर की दरिंदगी सीसीटीवी में कैद, कमजोर दिल वाले ना देखें तस्वीर

Gurugram Doctor Scorpio Case: गुरुग्राम के डॉक्टर ने गुस्से में एक डिलीवरी ब्वॉय को अपनी…

January 20, 2026

‘कट्टर मुसलमान…’, एआर रहमान के बयान पर बोलीं बांग्लादेशी लेखिका; शाहरुख-सलमान का भी किया जिक्र

A.R. Rahman Controversy: बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एआर रहमान द्वारा सांप्रदायिकता को लेकर की…

January 20, 2026

Kia Seltos को टक्कर देगी Skoda की ये नई SUV, फीचर्स से लेकर इंटिरियर तक सब है धांसू

Skoda Kushaq facelift 2026: जिन लोगों को कार का काफी शौक है, उनके लिए खुशखबरी…

January 20, 2026