Categories: देश

इस वजह से गुजरात से दिल्ली आया था सीएम रेखा गुप्ता का हमलावर, मां ने किया ऐसा खुलासा, सुन दिल्ली पुलिस का ठनका माथा

CM Rekha Gupta: दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है।

Published by Divyanshi Singh

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सुबह हमले के बाद राजधानी दिल्ली में हड़कंप मच गया है। उन पर हमला उस वक्त किया गया जब वह सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। हालाकि हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के परिवार से संपर्क किया है। आरोपी की मां भानु बेन ने बताया कि उनका बेटा पशु प्रेमी है और कुत्तों से जुड़े एक मामले को लेकर वह काफी दुखी था। इसीलिए वह दिल्ली गया था।

कौन है हमलावर ?

दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है। उसकी उम्र 41 साल बताई गई है और उसने खुद को गुजरात के राजकोट का रहने वाला बताया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस राजकोट पुलिस से संपर्क कर रही है।

रिहाई के लिए अर्जी लेकर आया था दिल्ली

सूत्रों के अनुसार, आरोपी राजकोट का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उनका एक रिश्तेदार जेल में है, यह व्यक्ति अपने रिश्तेदार की रिहाई के लिए अर्जी लेकर दिल्ली आया था। यह मामला अदालत में चल रहा है।

Related Post

पहले पकड़ाया कागज फिर रेखा गुप्ता के साथ…, दिल्ली की सीएम पर कैसे हुआ हमला, अंदर की बात जान कांप उठी अमित शाह की पुलिस

राज निवास मार्ग स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में हर बुधवार को जनसुनवाई होती है। यह जनसुनवाई सुबह 7 बजे शुरू होती है। इस जनसुनवाई में दिल्ली भर से लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री हर शिकायतकर्ता से मिलते हैं। सुबह करीब 8 बजे एक शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री के पास पहुँचा और अचानक उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। मुख्यमंत्री को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया।

सीएम पर इस इरादे से किया हमला

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमले से पहले रेकी की थी। वह कल सीएम रेखा के शालीमार बाग स्थित आवास पर गया था। उसने जब हमला किया तो सीएम पकड़कर उन्हें काफी देर तक ज़मीन पर गिराए रखा। वह उन्हें जान से मारने के इरादे से आया था। मुख्यमंत्री के सिर और हाथ पर चोटें आई हैं।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री Rekha Gupta पर हमले की कोशिश, मचा हड़कंप

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026