Categories: देश

Delhi Weather Today: इंद्रदेव! जरा जोर से बरसाओ बादल, राजधानी में बूंदाबांदी तो जारी, जानिए कब होगी तूफानी बारिश?

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे वहीं अब मानसून तो आ चुका लेकिन बादल जमकर नहीं बरस रहे। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राजधानी में तेज बारिश का दौर थमा हुआ है।

Published by Heena Khan

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे वहीं अब मानसून तो आ चुका लेकिन बादल जमकर नहीं बरस रहे। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राजधानी में तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। वहीं पिछले 24 घंटे में राजधानी में कहीं भी झमाझम बारिश देखने को नहीं मिली। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हुई। अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है कि राजधानी में कब तेज और जमकर बारिश होगी।

जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पूरे हफ्ते तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस दिनों लोगों को हल्की उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि  आज राजधानी में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। लेकिन दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना बनी हुई  है। इतना ही नहीं बल्कि राजधानी में  तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

Related Post

इंतजार कर रहे राजधानी के लोग

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतर हिस्सों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से लोगों में उम्मीद है कि आज जमकर मेघ बरसेंगे। वहीं अभी तक तेज बारिश कहीं नहीं हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई। दिन में बीच-बीच में धूप भी निकली। जिस कारण लोगों को उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार यानी आज सफदरजंग, पालम, मुंगेशपुरी, मयूर विहार और आयानगर में हल्की बारिश हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दावा! लापता हुआ अमेरिका का घातक B-2 बॉम्बर, आखिर किसने रची साजिश? कहीं ईरान…

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026