Categories: देश

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से उठेगा तूफान, आसमान से ‘कयामत’ बनकर बरसेगा बादल; IMD का अलर्ट

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से उत्तर पूर्वी मानसून की शुरुआत होने वाली है. जिसकी वजह से दक्षिण भारत में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

Published by Sohail Rahman

Today Weather Update: देश के अलग-अलग राज्यों में अक्टूबर के महीने का लगभग आधा दिन बीत चुका है. आज 12 अक्टूबर है. दिल्ली में लोगों को ठंड महसूस होने लगा है. मौसम विभाग ने बताया कि कुछ दिनों के विराम के बाद मानसून की वापसी फिर से शुरू हो गई है. अगले दो-तीन दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर मानसून (Northeast Monsoon) की जल्द शुरुआत करने की संभावना जताई है. पूर्वोत्तर मानसून को रिट्रीटिंग मानसून (Retreating Monsoon) के नाम से भी जाना जाता है.

मौसम विभाग ने क्या बताया? (What did the Meteorological Department say?)

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हुआ है. यह प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में नमी के कारण यह फिर सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस सिस्टम के कारण उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत होने वाली है. इसे काफी प्रचंड माना जाता है, जिससे दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ते हैं. यह मानसून दक्षिण भारतीय राज्यों में काफी तबाही मचाता है. मौसम विभाग ने बताया कि इसके दो-तीन दिनों में शुरू होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :-

Related Post

ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो तो क्या मिलेगा थर्ड पार्टी क्लेम, जाने SC ने इस पर क्या स्पष्टीकरण दिया?

किन-किन राज्यों में होगी भारी बारिश? (Which states will experience heavy rain?)

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों जैसे नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी (Meteorological Department issued a warning)

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवात के बनने की चेतावनी जारी की है, जो मानसून के दूसरे चरण की शुरुआत का संकेत है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अगले 48 घंटों में यह तेज हो सकता है, जिससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ और नमी के कारण बारिश फिर से सक्रिय हो गई है. तटीय इलाकों में 100-150 मिमी बारिश होने की संभावना है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें :- 

West Bengal: 3 लोगों ने पहले रास्ते में रोका, फिर मेडिकल स्टूडेंट के साथ की दरिंदगी; साथ में मौजूद दोस्त छात्रा को छोड़ भागा

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026