Categories: देश

Crime news: कार में खींचा, कपड़े फाड़े, फिर… ऑटो सवार महिला के साथ पांच दरिदों ने की हैवानियत! ऐसे बची जान

Firozabad Woman Rape Attempt: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक महिला से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला ऑटो से अपने गाँव लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही एक कार सवार लोगों ने उसे खींच लिया। इसके बाद उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

Published by

Firozabad Woman Rape Attempt: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक महिला से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला ऑटो से अपने गाँव लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही एक कार सवार लोगों ने उसे खींच लिया। इसके बाद उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। कुछ दूर जाकर महिला ने शोर मचाया तो खेत में काम कर रहे लोग आरोपियों की कार की तरफ दौड़े। इसके बाद आरोपी महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ऑटो से अपने गाँव लौट रही थी। महिला ने बताया कि इसी बीच मोहल्ले में रहने वाले 5 लोग कार से उसका पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। थोड़ी दूर जाकर उन लोगों ने कोटला रोड के पास बरतारा चौराहे पर ऑटो रुकवा लिया। इसके बाद उन लोगों ने महिला को जबरन अपनी कार में बिठा लिया। इस दौरान आरोपियों ने कार में ही महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

महिला की इज्जत किसानों ने बचाई

कुछ दूर जाकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे लोग बाहर आए, तो आरोपी महिला को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों के चंगुल से छूटी महिला ने तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पति तुरंत मौके पर पहुँच गया और पुलिस भी पहुँच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Post

Trump tariff: जो विपक्ष नहीं कर पाया, इस मौलाना ने कर दिखाया…भारत पर ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम तो PM मोदी की प्रतिक्रिया पर कह…

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। आरोपियों की पहचान पीड़िता के ही गाँव के रहने वाले कन्हीलाल, देवदत्त, भूपेंद्र, शिवम और जितेंद्र के रूप में हुई है। पीड़िता ने कन्हीलाल-देवदत्त पर बलात्कार का प्रयास करने और भूपेंद्र पर उसके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में महिला सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है।

धराली त्रासदी: चिल्लाते रहे, मदद के लिए पुकारते रहे, लेकिन सब कुछ खत्म हो गया, लोगों ने हादसे की सुनाई दर्दभरी कहानी

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026