Categories: देश

Train Cancelled: सफर से पहले सावधान! मई-जून की प्लानिंग पर फिरा पानी, कैंसिल हुईं कई ट्रेनें

Train Cancelled: गर्मियों की छुट्टियां आते ही लोग वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं. वहीं अगर आप ऐसी कोई योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम होने वाली है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने मई और जून तक कई रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

Published by Heena Khan

Train Cancelled: गर्मियों की छुट्टियां आते ही लोग वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं. वहीं अगर आप ऐसी कोई योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम होने वाली है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने मई और जून तक कई रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. जी हां! जम्मू तवी रेलवे डिवीजन में चल रहे इंजीनियरिंग काम की वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल करने की अवधि जून तक बढ़ा दी गई है. इससे ट्रेन यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए, अगर आप अगले महीने के लिए टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो स्टेशन पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले कैंसिल ट्रेनों की यह लिस्ट ज़रूर देख लें.

Israel Ceasefire: ऐसे ही नहीं आग बबूला हुआ इजरायल! मार्शियानो को अल-हाबील ने दी थी दर्दनाक मौत, जानें क्यों 2 कमांडरों को पहुँचाया जहन्नुम

कौनसी ट्रेनें हुईं रद्द ?

ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम–जम्मू तवी एक्सप्रेस 2 जून, 2026 तक कैंसिल रहेगी.

ट्रेन नंबर 12208 जम्मू तवी–काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई, 2026 तक कैंसिल रहेगी.

ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून, 2026 तक कैंसिल रहेगी.

Related Post

ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून, 2026 तक कैंसिल रहेगी.

ट्रेन नंबर 14611 गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई, 2026 तक कैंसिल रहेगी.

ट्रेन नंबर 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई, 2026 तक कैंसिल रहेगी.

यात्रा करने से  पहले चेक करें स्टेटस

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, जम्मू तवी डिवीजन में पुलों पर चल रहा इंजीनियरिंग का काम यात्रियों की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लेकिन, ट्रेनों के लगातार कैंसिल होने से रुद्रपुर समेत पूरे तराई क्षेत्र में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें.

Weather News Live Updates: बारिश, बर्फबारी, ठंड और कोहरा किन राज्यों में बढ़ाएगा मुसीबत, यहां जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026