Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: देशभर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. एक ओर जहां उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश, बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर का प्रकोप है, तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी है. वीकेंड तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे यात्रा करते समय सावधानी बरतनी जरूरी है. वहीं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उत्तर भारत के अधिकतर राज्य कड़ाके की ठंड से दूर है, लेकिन कोहरा ज्यादा परेशान कर रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार (5 फरवरी, 2026) को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा. इस दौरान पछुआ हवाएं चलेंगी. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की वजह से उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ठंडी हवाओं के साथ कोहरे का असर देखा जा सकता है. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक,, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा की तेज धाराओं (जेट स्ट्रीम) के एक्टिव होने से हिमालयी क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गुरुवार (5 फरवरी, 2026) हल्की बर्फबारी या बारिश होने की संभावना बरकरारा है. वहीं, पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी या बारिश हो सकती है. इसके असर से उत्तर भारत में हल्की कंपकंपी बढ़ सकती है.
Weather News Live Updates: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में शनिवार (07 फरवरी, 2026) को अलग-अलग जगहों पर सुबह/रात के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
Weather News Live Updates: केरल में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, केरल में 5, 6 और 7 फरवरी को भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है.
Weather News Live Updates: धूप निकलने से राजस्थान के कई जिलों में लोगों को ठंड से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आगामी तीन से चार दिन के दौरान मौसम शुष्क रहेगा. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी.
Weather News Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार में और 7 फरवरी को मेघालय में सुबह/रात के घंटों में अलग-अलग/कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
Weather News Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और झारखंड में कोहरा शाम को भी परेशान करेगा.