Categories: देश

Train Cancelled Update: रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, 3 मार्च तक बंद रहेंगी कई ट्रेनें; सफर से पहले स्टेटस चेक करना न भूलें

Train Cancelled Update: यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है कि 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच कई रूटों की ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. अगर आप भ इस दौरान सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रेनका स्टेटस और लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Published by Preeti Rajput

Train Cancelled Update: फरवरी का महीना खत्म होने में अभी कुछ ही दिन बाकी हैं. अगर आप फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च की शुरुआत में सफर प्लान कर हैं, तो एक बार यह अपडेट जरूर पढ़ लें. वरना आपको पछताना भी पड़ सकता है. भारतीय रेलवे की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है. इस फैसले के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट की 24 अहम ट्रेनों  को 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच  कैंसिल किया जाएगा. इस बदलाव से यात्री हैरान रह गए हैं.

रेलवे का बड़ा बदलाव

साथ ही अचानक बदलाव से हजारों यात्रियों की बुकिंग और ट्रैवल प्लान भी प्रभावित होने वाले हैं. रेलवे के मुताबिक, यह कदम ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के साथ सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी उठाया गया है. इसलिए सफर पर जाने से पहले अपने ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

रेलवे ने दी जानकारी

 रेलवे ने बताया है कि ट्रैक मेंटेनेंस, पुलों की मरम्मत, लाइन ब्लॉक और अपग्रेडेशन के चलते कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप  से कैंसिल कर दिया गया है. यानी देरी का कारण मौसम नहीं बल्कि  इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार है. इसी कारण कई ट्रेनें कैंसिल की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम लॉन्ग टर्म में यात्रियं के लिए फायदेमंद होगा. मजबूत पुल और अपग्रेड सिस्टम से ट्रेनें ज्यादा सुरक्षित हो सकेंगी और तय वक्त पर चल पाएंगी. रेलवे के इस कदम से अभी यात्रियों को परेशानी भले ही झेलनी पड़ेगी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद जरूरी कदम है. 

Related Post

बिना माता-पिता की अनुमति नहीं होगी शादी, गुजरात सरकार ने बदले मैरिज सर्टिफिकेट; जानें नया नियम

किन ट्रेन को किया कैंसिल?

  • ट्रेन नंबर 14523/24 बरौनी – अंबाला – बरौनी (हरिहर एक्सप्रेस)
  • ट्रेन नंबर 14617/18 अमृतसर – पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर (जनसेवा एक्सप्रेस)
  • ट्रेन नंबर 15903/04 डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 15619/20 गया – कामाख्या – गया एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 15621/22 कामाख्या – आनंद विहार – कामाख्या एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12873/74 हटिया – आनंद विहार – हटिया एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 18103/04 टाटा – अमृतसर – टाटा एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता – वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)
  • ट्रेन नंबर 22857/58 संतरागाछी – आनंद विहार – संतरागाछी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)
  • ट्रेन नंबर 12327/28 हावड़ा – देहरादून – हावड़ा (उपासना एक्सप्रेस)
  • ट्रेन नंबर 14003/04 मालदा टाउन – नई दिल्ली – मालदा टाउन एक्सप्रेस

Avimukteshwaranand Saraswati: कोर्ट के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में दर्ज होगा मुकदमा

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026