Aaj Ka Mausam | Todays Weather 9 April: देशभर में फिलहाल मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक इसी तरह बदलता रहेगा. उत्तर-भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी देखने को मिल रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने का अनुमान जताया गया है. उत्तर-भारत के मैदानी इलाकों की बात करें, तो देश की राजधानी दिल्ली सहित, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 12 राज्यों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन-चार दिनों के दौरान तेज बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में 9 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. फिलहाल यहां किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा.
दिल्लीवालों को सालों बाद साफ और ताजी हवा का अनुभव हो रहा है.
उत्तर प्रदेश का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबित, 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ओलावृष्टि हो सकती है. 11 अप्रैल को भी मौसम कुछ इसी तरह देखने को मिलने वाला है.
ईरान युद्ध के बीच चमका भारत! विश्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दे दी गुड न्यूज
बिहार का मौसम
बिहार में भी 9 अप्रैल को आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार,सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और किशनगंज समेत आसपास के जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, 10 अप्रैल को किसी भी इलाके भी बारिश की कोई संभावना नहीं है.
राजस्थान का मौसम
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा. जिससे कई हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. हालांकि, 9 अप्रैल से मौसम में सुधार होने की संभावना है. साथ ही राजस्थान का अधिकतर मौसम शुष्क रहेगा. IMD के मुताबिक, 9 अप्रैल से अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क देखने को मिलेगा.

