Todays Weather 22 March 2026: आज 22 मार्च 2026 का मौसम उत्तर भारत में काफी बदला हुआ और उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बदलते मौसम के पीछे का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम है. जिसके कारण मौसम अचानक से ठंडा हो गया है और बारिश देखने को मिल रही है.
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. हल्की सी बारिश भी देखने को मिल सकती है. कुछ इलाकों में तेज बूंदाबांदी भी हो सकती है. हवा की रफ्तार 30–40 किमी/घंटा तक जा सकती है, जिससे ठंडक बढ़ेगी. अधिकतम तापमान करीब 28–30°C और न्यूनतम 16–17°C के आसपास रह सकता है. पिछले दिनों की तुलना में आज मौसम काफी ठंडा रहेगा. मार्च में एकदम सर्दी जैसा अहसास होगा.
उत्तर प्रदेश (UP) का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावी और तेज देखने को मिलने वाला है. कई जिलों में आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है. खासतौर पर पूर्वी उत्तर भारत में बारिश और 50–60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. किसानों के लिए यह मौसम नुकसानदायक साबित हो सकता है.
बिहार का मौसम
बिहार में भी मौसम खराब बना रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है. MD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने के लिए मना किया गया. तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना होगा, लेकिन अस्थिरता बनी रहेगी.
BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में भी मौसम ने अपनी करवट बदल ली है. कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है. यहां कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन अचानक मौसम बदलने से सेहत पर भी असर पड़ेगा.
किन राज्यों में पड़ रही है गर्मी
देश के अधिकतर भागों पर तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, अभी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है. उत्तर भारत में अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस हो सकती है. दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश इलाकों में गर्मी का सिलसिला देखने को मिल रहा है.

