Categories: देश

Aaj Ka Mausam: आज ईद पर कैसा रहेगा दिल्ली का मिजाज? ठंडी हवाएं और बारिश की तेज रफ्तार; जानें यूपी-बिहार का हाल

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम ने अचानक अपनी करवट बदल ली है. दो दिन लगातार बारिश के बाद 21 मार्च 2026 का मौसम कैसा रहेगा? जानिए दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार की वेदर रिपोर्ट.

Published by Preeti Rajput

Aaj Ka Mausam: देश में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. तेज धूप और गर्मी के बाद पिछले दो दिनों से दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है. जिसके कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदों ने एक बार फिर से कंबल निकलवा दिए है. मार्च की शुरुआत में AC तक चलने लगे थे, लेकिन अब बारिश के बाद ठंड एक बार फिर से लौट आई है. आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार का हाल क्या है?

दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम बादलों से घिरा रहने वाला है. हल्की धूप और बादल आते-जाते रहेंगे. जिससे मौसम न गर्म रहेगा और न ही ठंडा. सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है. IMD के अनुसार आज किसी तरह की बारिश या मौसम चेतावनी नहीं है. दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 28°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहने का अनुमान जताया गया है. लेकिन सुबह-शाम अभी भी ठंड का असर रहेगा. बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम मिला-जुला बना हुआ है. कई इलाकों में हल्की धूप के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है. वहीं कुछ शहरों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. सुबह और शाम का मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. 

बिहार का क्या है हाल?

बिहार में आज मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म बना हुआ है. सुबह के समय हल्की ठंडक और ताजी हवाएं महसूस हो रही हैं, जिससे दिन की शुरुआत सुहावनी होती है. जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, धूप तेज हो जाती है और तापमान में बढ़ोतरी होती है, जिससे दोपहर में गर्मी का असर दिखता है. शाम के समय फिर से हल्की ठंडक लौट आती है.

Related Post

जंग का असर जेब पर! इंडस्ट्रियल डीजल के दामों में उछाल, आम आदमी पर पड़ेगा असर

पहाड़ी इलाकों में मौसम कैसा रहेगा

पहाड़ी इलाकों में आज मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है. सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडी हवाएं माहौल को खुशनुमा बना रही हैं. दिन में हल्की धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलती है, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे ही बना रहता है. कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी बने हुए हैं. शाम होते ही ठंड तेजी से बढ़ जाती है, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बरकरार रह सकती है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज मौसम शुष्क और गर्म देखने को मिलेगा. सुबह और शाम के दौरान हल्की ठंड महसूस हो सकती है. तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ जाता है. दोपहर में गर्मी का असर साफ दिखाई देता है, खासकर पश्चिमी जिलों में. कुछ इलाकों में हल्की गर्म हवाएं भी चल सकती हैं. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है.

IPL 2026 tickets RCB vs SRH: ओपनिंग मैच की टिकट बुकिंग हुई शुरू, यहां जानें बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Preeti Rajput

Recent Posts

कौन है निमिषा नायर? शराब के नशे में धुत लोगों ने की बदसलूकी; एक्ट्रेस ने शेयर किया वो भयावह मंजर

Nimisha Nair: जानी-मानी एक्ट्रेस निमिषा नायर ने हाल ही में अपने साथ हुए हादसे पर…

March 21, 2026

KVS age limit: केन्द्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं बच्चे का एडमिशन, जानें एज लिमिट से लेकर सबकुछ

KVS age limit: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केन्द्रीय विद्यालय में कराने की सोच…

March 21, 2026