Home > देश > Aaj Ka Mausam: आफत बनकर बरसेगी बारिश! दिल्ली से पंजाब तक येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: आफत बनकर बरसेगी बारिश! दिल्ली से पंजाब तक येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक मौसम लगातार बदल रहा है. कहीं तेज धूप तो कही बारिश और बर्फ़बारी अब  भी जारी है. दिल्ली से लेकर एनसीआर तक मौसम बदलने वाला है और लोगों को कहीं न कहीं गर्मी से थोड़ी रात मिलने वाली है.

By: Heena Khan | Published: March 14, 2026 8:45:05 AM IST



Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक मौसम लगातार बदल रहा है. कहीं तेज धूप तो कही बारिश और बर्फ़बारी अब  भी जारी है. दिल्ली से लेकर एनसीआर तक मौसम बदलने वाला है और लोगों को कहीं न कहीं गर्मी से थोड़ी रात मिलने वाली है. मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च को हल्की और ठंडक देने वाली बारिश होने की संभावना है; इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. 14 मार्च को आसमान के ज़्यादातर साफ़ रहने की उम्मीद है, और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है.

दिल्ली का मौसम 

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी झेलने के बाद, यहाँ के निवासियों को उम्मीद है कि अब उन्हें राहत मिलने वाली है.  वहीं , 15 मार्च को मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा. इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश का मौसम 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के लिए 14 मार्च के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. भारी बारिश का पूर्वानुमान है. कई जगहों पर अभी भी बारिश जारी है, और कुछ इलाकों से बर्फबारी की खबरें भी मिली हैं.

अहमदाबाद का मौसम

गुजरात के अहमदाबाद शहर में मार्च महीने से ही भीषण गर्मी पड़ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के लिए ‘हीटवेव’ (लू) का अलर्ट जारी किया है, जो सुबह 8:30 बजे से प्रभावी है. उम्मीद है कि यह भीषण गर्मी का दौर 19 मार्च तक जारी रहेगा. मौसम विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने और गर्मी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के लिए ज़रूरी सावधानियां बरतने की अपील की है.

Ban vs Pak: मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा! रन आउट के बाद सलमान आगा की बांग्लादेश कप्तान से भिड़ंत: VIDEO VIRAL

बिहार का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक जहां 14 मार्च को मौसम सूखा और शांत रहने की संभावना है, वहीं 15 मार्च से राज्य के 24 जिलों पर संकट के बादल छाने वाले हैं. उत्तरी बिहार के अधिकांश हिस्सों में मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है. बिजली कड़कने के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान की आशंका को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

पंजाब का मौसम 

पंजाब में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें तेज़ हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है. विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक मौसम की स्थिति बदलती रहेगी और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है.

Advertisement