Home > देश > Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Today Weather: ठंड अब पूरी तरह अलविदा कह चुकी है. अब लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिसके कारण कई राज्यों में तेज धूप और लुह चलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ते तापमान ने लोगों को बहुत परेशान कर दिया है.

By: Heena Khan | Published: March 11, 2026 6:29:58 AM IST



Today Weather: ठंड अब पूरी तरह अलविदा कह चुकी है. अब लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिसके कारण कई राज्यों में तेज धूप और लुह चलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ते तापमान ने लोगों को बहुत परेशान कर दिया है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अगर मार्च में ऐसी गर्मी पड़ रही है, तो मई और जून में क्या होगा? वहीं अब भारतीय मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट अपडेट जारी किया है, जिसमे कहा गया है कि आज से अगले दो दिनों के बीच गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, MP और महाराष्ट्र में तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी. चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है. 

दिल्ली का मौसम 

राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, शाम तक हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. बुधवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि, यहां मौसम में थोड़ा सुधार दिख रहा है.

यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में भी तपती गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, जिसकी वजह से आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बनारस, रायबरेली, प्रतापगढ़ में भी गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान का मौसम 

राजस्थान में भी अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है. लगातार तापमान बढ़ रहा है. जिसकी वजह से अलवर, सीकर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और बाड़मेर में तापमान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो 35-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने की उम्मीद है. अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का अनुमान है.

मैदानी इलाकों में भी बारिश 

मैदानी और पूर्वी राज्यों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 11 मार्च से असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर जैसे उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश तेज़ होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं, जिससे आम ज़िंदगी और फसलों को नुकसान हो सकता है.

Umang App में अब ‘मेरा राशन’ फीचर, घर बैठे ही फोन पर देखें राशन कार्ड से लेकर दुकान की पूरी जानकारी

Advertisement