Categories: देश

Mumbai Airport: मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान के पिछला हिस्सा रनवे से टकराया…जाने एयरलाइन ने घटना के पीछे क्या वजह बताई?

Indigo Airlines Plane: शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश करते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। लेकिन किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Published by Shubahm Srivastava

Indigo Airlines Plane: शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश करते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। लेकिन किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। एयरलाइन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

इंडिगो ने आगे बताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कम ऊँचाई पर गो-अराउंड करते समय एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।

इंडिगो ने अपने बयान में क्या कहा?

एयरलाइन ने मुंबई हवाई अड्डे पर हुई घटना को लेकर बयान में कहा कि, “16 अगस्त, 2025 को, मुंबई में प्रतिकूल मौसम के कारण कम ऊँचाई पर गो-अराउंड करते समय इंडिगो एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।”

इसके बाद, विमान ने एक और अप्रोच किया और सुरक्षित रूप से उतर गया। मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जाँच/मरम्मत और नियामक मंज़ूरी ली जाएगी।”

Related Post

डीजीसीए ने जारी किया इंडिगो को कारण बताओ नोटिस

आपको बता दें कि इस घटना से कुछ दिन पहले ही डीजीसीए ने लगभग 1,700 पायलटों के ‘सिम्युलेटर’ प्रशिक्षण में कथित खामियों को लेकर इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। खबरों के अनुसार, 12 अगस्त को कहा गया था कि एयरलाइन से जुलाई महीने में मिले रिकॉर्ड और जवाबों की जाँच के बाद यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

दरअसल, सिम्युलेटर प्रशिक्षण में सीखने और कौशल विकास के लिए कंप्यूटर की मदद से वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों और कार्यों जैसा माहौल ‘ऑनलाइन’ तैयार किया जाता है।

इसके अलावा, डीजीसीए ने यह भी पाया कि जिन सिमुलेटरों पर लगभग 1,700 पायलटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था, वे कालीकट, लेह और काठमांडू जैसे कुछ हवाई अड्डों पर संचालन के लिए उपयुक्त नहीं थे।

Jammu Disaster: सेना–एनडीआरएफ ने तेज की राहत-बचाव कार्रवाई, मृतकों की संख्या 57 तक पहुँची

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026