Categories: देश

Silver Rate Today 5 Feb: आज सुनार की दुकान पर जाकर न करें ये गलती, चांदी के दाम जान तुरंत बदल लेंगे फैसला

Silver Rate Today 5 Feb: आज एक बार फिर चांदी के दाम में काफी गिरावट आई है. अगर आज चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो, आज का दिन काफी अच्छा है. आइए जानते हैं कीमत-

Published by sanskritij jaipuria

Silver Rate Today 5 Feb: पिछले हफ्ते सोने-चांदी के दाम में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. अगर आज के दिन यानि 5 फरवरी को आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छी बात है. आज चांदी में काफी गिरावट आई है. इन दिनों चल रहे उतार-चढ़ाव इंवेस्टर्स को सोच में डाल रहे हैं. आज के समय में मार्केट में काफी हचलच मची हुई है. कुछ दिन पहले चांदी का दाम ₹4,20,000 था और अब इसका दाम गिरके 2,58,096 प्रति किलो है.

आज का चांदी का दाम (Silver Rate Today 5 Feb)

आज चांदी के दाम की बात करें तो आज वो 6 फीसदी के लेवर सर्किट पर खुली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी की कीमत में साफ गिरावट देखने को मिली. कॉमेक्स पर चांदी करीब 81 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही थी, जो पिछली बंद कीमत से लगभग 3.7 फीसदी कम है. हालांकि यह गिरावट अचानक नहीं आई है, क्योंकि इससे पहले चांदी के भाव में करीब 25 फीसदी की तेज बढ़त भी दर्ज की जा चुकी थी.

सिर्फ विदेशी बाजार ही नहीं, बल्कि भारत के रिटेल बाजार में भी चांदी सस्ती हुई है. आज प्रति किलो चांदी के दाम में करीब 20 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इससे निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान एक बार फिर बाजार की दिशा पर चला गया है.

गोल्ड का दाम (Gold Rate Today 5 Feb)

आज गोल्ड में भी काफी गिरावट देखी गई है. आज MCX पर गोल्ड 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम में गिरा है. आज गोल्ड की कीमत फिलहाल 149000 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Related Post

Silver Rate Today: चांदी का विस्फोट! 5% से ज्यादा उछाल, मुंबई से लेकर दिल्ली तक बढ़े दाम

क्यों गिर रही चांदी?

कीमतों में उतार-चढ़ाव की एक वजह अंतरराष्ट्रीय तनाव भी है. अरब सागर क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी तनातनी के कारण कुछ समय के लिए सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी थी. लेकिन अब बाजार की नजरें शुक्रवार को होने वाली बातचीत के नए दौर पर टिकी हैं. इसी उम्मीद ने फिलहाल कीमती धातुओं पर दबाव बना दिया है.

चांदी की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती का भी सीधा असर पड़ा है. डॉलर इंडेक्स इन दिनों 98 के करीब पहुंच गया है, जबकि जनवरी के अंत में यह कई साल के निचले लेवल पर था. डॉलर के मजबूत होने पर सोना और चांदी जैसी धातुओं की कीमतें अक्सर नीचे आती हैं.

एक और कारण ये है कि चांदी ब्याज देने वाला निवेश नहीं है. इसे रखने से न तो ब्याज मिलता है और न ही कोई नियमित आय. ऐसे में जब डॉलर मजबूत होता है, तो निवेशक चांदी जैसे साधनों की बजाय डॉलर में निवेश को ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद मानते हैं. इसी वजह से भी चांदी के दाम पर दबाव बना हुआ है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026

SSC CGL vs CHSL: सैलरी और ग्रोथ में कौन है आगे; क्या रहेगा सही ऑप्शन?

SSC CGL vs SSC CHSL: SSC CGL के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है, जबकि SSC CHSL…

March 22, 2026