Categories: देश

दुकान का नाम ‘नीलकंठ’ और मालिक ‘शराफत हुसैन’…CM Yogi के इलाके में बड़ा कारनामा, दुकानदार को दे दी नसीहत

Kanwar Yatra News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन होटलों और रेस्टोरेंटों पर कड़ी नजर रख रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामपुर रोड स्थित नीलकंठ फैमिली रेस्टोरेंट की जांच करने पहुंची।

Published by Heena Khan

Kanwar Yatra News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन होटलों और रेस्टोरेंटों पर कड़ी नजर रख रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामपुर रोड स्थित नीलकंठ फैमिली रेस्टोरेंट की जांच करने पहुंची। जांच के दौरान जब रेस्टोरेंट का लाइसेंस देखा गया तो उसमें मालिक का नाम शराफत हुसैन निकला। यह देखकर अधिकारी हैरान रह गए। प्रशासन का कहना है कि धार्मिक नाम जैसे “नीलकंठ” का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति द्वारा नहीं होना चाहिए जिससे कांवड़ यात्रियों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

सभी होटल पर लग रहे QR कोड

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मौजूद सभी होटलों और रेस्टोरेंटों में QR कोड लगाने का काम चल रहा है। इसी दौरान यह मामला सामने आया। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक नाम का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इसलिए रेस्टोरेंट के मालिक को दो दिन के भीतर नाम बदलने या रेस्टोरेंट बंद करने का आदेश दिया गया है।

Related Post

क्या बोला दुकानदार

शराफत हुसैन ने विभाग को भरोसा दिलाया है कि वो जल्दी ही रेस्टोरेंट का नाम बदल देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह नाम पहले से ही ऐसा था और इसका कोई गलत इरादा नहीं था। सरकार ने सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी होटलों और रेस्टोरेंट को अपने असली नाम और मालिक की जानकारी साफ-साफ दिखाने के आदेश दिए हैं।

दिल्ली में बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें! मंत्री कपिल मिश्रा ने कावड़ यात्रा के दौरान लिया बड़ा फैसला, 1 महीने तक बिना मांस के करना होगा गुजारा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026