Home > देश > Sharad Pawar Health Update: भतीजे अजित पवार की 13वीं के दिन शरद पवार को क्यों अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sharad Pawar Health Update: भतीजे अजित पवार की 13वीं के दिन शरद पवार को क्यों अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sharad Pawar Health Update | Sharad Pawar Health News | NCP leader Sharad Pawar Health: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की अचानक तबीयत खराब हो गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 9, 2026 3:50:29 PM IST



Sharad Pawar Health Update:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक खराब हो गई है. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि वो इस समय महाराष्ट्र के बारामती में ही हैं और वहीं के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बारामती में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शरद पवार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को शामिल होना था.लेकिन सुबह से ही शरद पवार की तबीयत ठीक नहीं थी. धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

 डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

अस्पताल में डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी जांच कर रही है. शुरुआती जांच के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. डॉक्टर उनकी उम्र और लगातार सक्रिय जीवन को ध्यान में रखते हुए पूरी सावधानी बरत रहे हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो और वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

 परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे

शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके परिवार के सदस्य भी वहां पहुंचने लगे. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं.

 

Advertisement