Categories: देश

Video: अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक! सिक्योरिटी तोड़कर स्टेज के पास पहुंचा युवक, खूब किया हंगामा

Akhilesh Yadav: गुरुवार 3 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनके कार्यक्रम में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।

Published by

Akhilesh Yadav: गुरुवार 3 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनके कार्यक्रम में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बता दें कि सुरक्षा इंतजाम के बाद भी एक युवक उनके कार्यक्रम के मंच के पास पहुंच गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद सपा ने प्रशासन पर आरोप लगाया है।

अखिलेश के कार्यक्रम में पहुंचा एक युवक सुरक्षा के सारे घेरे तोड़ते हुए मंच के करीब पहुंच गया। इस पर सपा के लोगों आरोप लगाया कि ये प्रशासन की एक अच्छे कार्यक्रम को खराब करने की साजिश है। जब युवक सुरक्षा घेरे तोड़ते हुए मंच पर पहुंच रहा था, तब अखिलेश अपने अन्य नेताओं के साथ मंच पर मौजूद थे।

बड़ी हुज्जत के बाद युवक को निकाला!

सुरक्षाकर्मियों ने 5 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाल लिया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में स्थानीय प्रशासन और पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका था।

युवक को पुलिस ने रोका तो आजमगढ़ से सपा नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ देर तक पुलिसकर्मियों से बातचीत की और फिर वापस चले गए। दरअसल, अखिलेश यादव अपने कार्यालय और घर के भूमि पूजन के लिए आजमगढ़ पहुंचे हैं।

अखिलेश को दिखाए गए काले झंडे

दूसरी ओर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के नए आवास और कार्यालय परिसर के उद्घाटन से पहले ब्राह्मण महासभा और विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने अपने घरों पर काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव इटावा को अपना घर और आजमगढ़ को अपना दिल कहते हैं, लेकिन यह सिर्फ दिखावा है।’

कांग्रेस नेता अजय राय ने सिक्किम को बताया ‘पड़ोसी देश’, Video वायरल होने पर काम नहीं आ रही सफाई, सुन सदमे में आ गए Rahul Gandhi

बता दें, आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ है। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है, जबकि जिले के दो सांसद भी समाजवादी पार्टी से हैं।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में क्या है नरबलि वाला एंगल? हुआ ऐसा खुलासा, सुन फटी रह जाएंगी आंखें

Published by

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026