Sayali Surve convert into hindu: पिंपरी-चिंचवाड़ की रहने वाली और मिस इंडिया अर्थ 2019 प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकीं सायाली सुर्वे इन दिनों चर्चा में हैं अपने पति से अलग होने के बाद उन्होंने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है इस घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र में कथित ‘लव जिहाद’ को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है.
इंदापुर घटना के बाद बढ़ी बहस
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में इंदापुर में एक युवती के कथित अपहरण की घटना ने भी राज्य में विवाद खड़ा कर दिया था हालांकि बाद में उस युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी और उसने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी की थी.
परिवार के विरोध के बावजूद की थी शादी
सायाली सुर्वे ने साल 2019 में अपने परिवार के विरोध के बावजूद मीरा-भायंदर के व्यवसायी आतिफ तासे से शादी की थी शादी के बाद उनका नाम बदलकर अतीज़ा तासे कर दिया गया था इस फैसले के कारण उस समय भी काफी चर्चा हुई थी.
मीडिया से बातचीत के दौरान सायाली ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उन्हें मानसिक उत्पीड़न और लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा उनका कहना है कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया था.
बच्चों की वजह से सहती रहीं परेशानी
सायाली ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं और उन्हीं की वजह से वह लंबे समय तक इस रिश्ते में बनी रहीं उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने काफी समय तक हालात सहन किए. सायाली ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अपनी परेशानी को लेकर कई बार पुलिस से संपर्क किया था हालांकि उनके मुताबिक उन्हें उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिल सकी.
हिंदू संगठनों के सहयोग से लिया फैसला
उन्होंने बताया कि बाद में कुछ हिंदू संगठनों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने उनके समर्थन से अपने मूल धर्म में लौटने का फैसला किया.
हिंदू धर्म में उनकी वापसी के लिए पारंपरिक शुद्धिकरण समारोह आयोजित किया गया हवन और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ यह अनुष्ठान किया गया और इसके बाद उनका नाम बदलकर आद्या सुर्वे रख दिया गया.

