Categories: देश

Saiyara Movie Affect: ‘सैयारा’ देखने के बाद युवक ने कर ली खुदकुशी, जब खुला सच तो पैरों के तले से खिसक गई जमीन

Meerut crime news: यूपी के अमेठी से एक युवक 'सैय्यारा' फिल्म देखने गया था। लेकिन इसका अंजाम बहुत भयानक हुआ। दरअसल फिल्म देखने के बाद जब वह घर लौटा, तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Published by

Saiyara Movie Affect: ‘सैयारा’ फिल्म ने देश के युवाओं पर एक अलग ही तरह है प्रभाव डाला है। उनके बीच इस फिल्म को लेकर पागलपन देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों से फिल्म देखने के बाद रोते और बेहोश होते युवाओं के वीडियो भी सामने आए थे। इस बीच यूपी के अमेठी से भी एक युवक ‘सैयारा’ फिल्म देखने गया था। लेकिन इसका अंजाम बहुत भयानक हुआ। दरअसल फिल्म देखने के बाद जब वह घर लौटा, तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग कह रहे थे।

जी मीडिया की खबर के मुताबिक यह मामला लिसाड़ी गेट इलाके के अहमदनगर का बताया जा रहा है। जहाँ खालिक के बेटे शाहबाज (20) की सगाई थी। लेकिन मंगलवार को ससुराल वालों से फोन आया कि वे अपनी बेटी की शादी तीन-चार साल तक नहीं करेंगे। इसके बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया। जब शाहबाज को इस बात का पता चला, तो मानो उसके दिल पर पहाड़ टूट पड़ा। जिसके बाद शाहबाज तनाव में आ गया।

‘सैयारा’ देखने के बाद उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि शाहबाज़ उसी दिन शाम को ‘सैय्यारा’ फिल्म देखने गया था। जिसके बाद वह रात को घर आया और अपने कमरे में सो गया। परिवार वालों को ज़रा भी यकीन नहीं हो रहा था कि यह रात उनके बेटे की आखिरी रात होगी। सुबह होने पर शाहबाज़ की माँ उसके कमरे में गई और उसे देखकर चीख पड़ी। उसने देखा कि उसके बेटे का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Related Post

Shashi Tharoor: भारत को करना होगा बदलाव…ट्रंप के टैरिफ से बचने के लिए शशि थरूर ने बताया हल…क्या मोदी सरकार उठाएगी कोई बड़ा कदम?

पुलिस का बयान

इस संबंध में एसपी सिटी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा अगर कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी में एक बार फिर से शुरू हुई भारी बारिश, क्या फिर से उत्तराखंड पर मंडरा रहा कोई बड़ा खतरा?

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026