Categories: देश

RSS Chief Mohan Bhagwat: मोहन भागवत ने ब्राह्मणों को लेकर दिया बयान, संघ प्रमुख के लिए कही ऐसी बात

RSS Chief Mohan Bhagwat: मुंबई व्याख्यानमाला में मोहन भागवत ने संघ की जाति-निरपेक्ष नीति, स्वयंसेवक आधारित फंडिंग, भाषा उपयोग, धर्मांतरण, अवैध प्रवासी और रोजगार पर अपने विचार शेयर किए.

Published by sanskritij jaipuria

RSS Chief Mohan Bhagwat: मुंबई में आयोजित ‘मुंबई व्याख्यानमाला’ के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय शेयर की. ये कार्यक्रम संघ की शताब्दी यात्रा के अवसर पर आयोजित किया गया था और इसमें संघ की कार्यप्रणाली, सामाजिक मुद्दे और भाषा-संस्कृति से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

जाति और संघ की नीति

मोहन भागवत ने कहा कि संघ में जाति किसी भी सदस्य की प्रगति का रोड़ा नहीं है. उनका कहना था कि किसी भी जाति का व्यक्ति संघ में सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है. भागवत ने ये भी बताया कि संघ की शुरुआत में ब्राह्मणों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन ये संगठन सभी जातियों के लिए काम करता है.

उन्होंने साफ किया कि अनुसूचित जाति या जनजाति होना कोई बाधा नहीं है और ब्राह्मण होना कोई विशेष योग्यता नहीं. संघ में समान अवसर और सहयोग का माहौल है.

संघ की फंडिंग और कार्यप्रणाली

भागवत ने संघ की वित्तीय व्यवस्था पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि संघ मेन रूप से स्वयंसेवकों के सहयोग से चलता है और इसके लिए बाहरी फंडिंग पर निर्भरता बहुत कम है. उन्होंने बताया कि संघ के यात्रा कार्यक्रमों में कार्यकर्ता बाहर खाने के बजाय स्वयंसेवकों के घर ठहरते हैं और वहीं भोजन ग्रहण करते हैं, जिससे खर्च कम और सहयोग बढ़ता है.

कार्यक्रम में भाषा विवाद और अंग्रेजी भाषा के उपयोग पर भी चर्चा हुई. मोहन भागवत ने कहा कि संघ का अंग्रेजी से कोई बैर नहीं है. जहां अंग्रेजी जरूरी हो, वहां इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन संघ हमेशा अपनी मातृभाषा या हिंदी का प्रयोग करने की कोशिश करता है.

मुस्लिम इलाकों में काम

भागवत ने मुस्लिम इलाकों में काम करने की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि अपशब्दों या विवादों पर प्रतिक्रिया न देना बेहतर है, क्योंकि इससे टकराव बढ़ता है. उन्होंने भाषा विवाद को ‘स्थानीय बीमारी’ बताया और कहा कि इसे फैलने नहीं देना चाहिए.

Related Post

धर्मांतरण और घर वापसी

धार्मिक मामलों पर भागवत ने कहा कि अलग-अलग धार्मिक विचारों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन जबरन धर्मांतरण के मामलों में लोगों को उनकी इच्छा से वापस लाना जरूरी है.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नारायण वामनराव ने ईसाई धर्म अपनाया और वे एक महान कवि थे, उनका सम्मान किया जाना चाहिए. लेकिन जो लोग जबरदस्ती धर्म बदलते हैं, उन्हें घर वापसी के जरिए मूल धर्म में लौटाना चाहिए.

अवैध प्रवासी और रोजगार नीति

भागवत ने अवैध प्रवासियों के विषय पर सरकार से अपील की कि उन्हें पहचान कर निर्वासित किया जाए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि व्यवसाय और रोजगार भारतीय नागरिकों को दिए जाने चाहिए, चाहे वे किसी भी धर्म के हों.

कार्यक्रम में शामिल हस्तियां

इस आयोजन में फिल्म जगत और प्रशासनिक सेवा से कई प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद थे. इनमें अनन्या पांडे, करण जौहर, जैकी श्रॉफ, और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मिलिंद म्हैस्कर और मनीषा म्हैस्कर शामिल थे।

इस प्रकार ये कार्यक्रम संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके अनुभव, विचार और भविष्य की दिशा को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच रहा.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

West Bengal Elections 2026: बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव! आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां को दिया टिकट

RG Kar Medical College case: बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या…

March 25, 2026

Gujarat UCC Bill: लिव-इन वालों के लिए सख्त नियम, शादी में फ्रॉड तो होगी इतने साल की जेल; यहां समझें सारी चीजें

Gujarat Uniform Civil Code: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह…

March 25, 2026

गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत

LPG crisis India: तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण एलपीजी (LPG) की उपलब्धता…

March 25, 2026

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026