Categories: देश

Robbery Viral Video: जज साहब के घर में पड़ी डकैती, सोने की एक्टिंग करके बचाई जान, हैरान करने वाला VIDEO

Indore Robbery Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस चौंकाने वाली घटना में, चोर रात के समय एक घर के कमरे में घुसते हैं। अंदर बिस्तर पर लेटा व्यक्ति गहरी नींद में दिखाई देता है और बिल्कुल भी हिलता-डुलता नहीं है।

Published by

Robbery Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ कुछ लोग देर रात एक घर में घुसे। अंदर मौजूद शख्स ने अपनी सूझबूझ और एक्टिंग से माहौल पलट दिया। आमतौर पर लोग ऐसी परिस्थितियों में डर जाते हैं।

लेकिन इस बार कहानी अलग थी। उसने जो किया उससे न सिर्फ़ उसकी जान बची, बल्कि सामने वाले भी हैरान रह गए। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग इस शख्स की सूझबूझ की तारीफ़ कर रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है।

चोरों के सामने सोने की एक्टिंग करके बचाई जान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस चौंकाने वाली घटना में, चोर रात के समय एक घर के कमरे में घुसते हैं। अंदर बिस्तर पर लेटा व्यक्ति गहरी नींद में दिखाई देता है और बिल्कुल भी हिलता-डुलता नहीं है। चोर आराम से अलमारी खोलते हैं। सामान निकाल लेते हैं, लेकिन व्यक्ति सोता रहता है। इस दौरान एक चोर हाथ में डंडा लिए उसके सामने खड़ा रहता है। ताकि अगर वह हिले, तो वे हमला कर सकें।

फिर भी बिस्तर पर लेटा व्यक्ति कोई हरकत नहीं करता। आखिरकार चोर चोरी करके चले जाते हैं और उसकी जान बच जाती है। लोग कह रहे हैं कि गहरी नींद में सोने की वजह से उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Related Post

Bihar SIR: 65 लाख वोटरों के नाम वेबसाइट पर अपलोड करे… SC का चुनाव आयोग को बड़ा निर्देश, जाने आखिर क्या है इसके पीछे की…

इंदौर के एक रिटायर्ड जज का घर

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @adrakwalichai1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। चोरी की यह घटना इंदौर के एक रिटायर्ड जज के घर की बताई जा रही है। जहाँ जज का बेटा अपने कमरे में सो रहा है। और चोर चोरी को अंजाम देते हैं। लेकिन अगर बेटा जाग जाता, तो चोर उस पर हमला कर सकते थे। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘कौन अपने बेडरूम में कैमरा लगाता है।’ तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ऐसी एक्टिंग के लिए ऑस्कर मिल सकता है।’

MP Naxalism: राजनादगांव में 17 साल पहले तत्कालीन SP विनोद चौबे सहित 29 पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल रहे दो नक्ससलि ढेर

Published by

Recent Posts

Sudha Reddy Foundation: व्यापार से लेकर मेट गाला तक, सुधा रेड्डी ने बताया बिजनेस, फैशन और परिवार में संतुलन का मंत्र

Sudha Reddy Foundation: सुधा रेड्डी, डायरेक्टर MEIL और चेयरपर्सन सुधा रेड्डी फाउंडेशन, न सिर्फ एक…

March 7, 2026