क्या आतंकियों के निशाने पर थे PM Modi, दिल्ली कार ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा

Delhi Red Fort Blast: लाल किले धमाके की जांच में व्हाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ. चार शहरों में आठ धमाकों की साजिश रची गई थी. विदेशी हैंडलर, डॉक्टरों की भूमिका और डिजिटल ऐप्स के जरिये प्लान तैयार किया गया.

Published by sanskritij jaipuria

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच ने देशभर की एजेंसियों को एक बड़े आतंकी नेटवर्क तक पहुंचा दिया है. जांच के दौरान न सिर्फ 2,900 किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद हुए, बल्कि डॉक्टरों जैसे पढ़े लिखे लोगों की गिरफ्तारी ने एक नए तरह के व्हाइट कॉलर आतंकवाद का चेहरा सामने रखा. अब एजेंसियां इस पूरी साजिश की पजल को जोड़ने में जुटी हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि लाल किले धमाके से पहले और बाद में क्या-क्या योजनाएं बनी थीं.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अन्य खुफिया एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी मॉड्यूल ने चार शहरों में कुल आठ धमाकों की तैयारी कर रखी थी. इन धमाकों की तारीखें भी तय थीं 25 नवंबर और 6 दिसंबर.सूत्रों के मुताबिक, 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के मेन शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान विस्फोट की योजना बनाई गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी भी थी. 6 दिसंबर को दिल्ली में एक और घटना को अंजाम देने की तैयारी थी.

डॉ. उमर नबी की गतिविधियों पर नजर

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्र बताते हैं कि जांच का मेन फोकस इस समय डॉक्टर उमर नबी पर है, जिसे आत्मघाती हमलावर की भूमिका में बताया जा रहा है. 30 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच उसके कदमों पर गहराई से जांच की जा रही है वह किससे मिला, कहां गया और क्या तैयारी की.

उसी दौरान उसके साथी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया था, जिसका नाम एक अन्य आरोपी डॉ. आदिल राथर की पूछताछ में सामने आया था. 30 अक्टूबर तक यह मॉड्यूल गाड़ियों और विस्फोटक सामग्री की पूरी व्यवस्था नहीं कर पाया था, लेकिन 10 नवंबर आते-आते उन्होंने एक कार में हाई-ग्रेड विस्फोटक भर दिया. यही वही कार थी जो लाल किले के पास फटी. एजेंसियों को शक था कि इस दौरान किसी बाहरी मदद मिली और अब ये सुराग मिलने की बात कही जा रही है.

Related Post

विदेशी हैंडलर और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

जांच में बड़ा खुलासा ये भी हुआ कि इस साजिश की शुरुआत 2022 में विदेश से हुई थी, हैंडलर ‘उकासा’ ने उमर और मुजम्मिल को लगातार निर्देश दिए और उन्हें कार्रवाई के लिए प्रेरित किया. दोनों आरोपी 2023 से जनवरी 2025 तक कई बार लाल किले के आसपास रेकी भी कर चुके थे.

शुरुआत में बातचीत टेलीग्राम पर होती थी, लेकिन सुरक्षा बढ़ाने के लिए बाद में सिग्नल और सेशन ऐप का उपयोग किया गया. पुराने वाहनों में विस्फोटक लगाकर उन्हें हथियार की तरह इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही थी. एजेंसियों के अनुसार, इस मॉड्यूल का उद्देश्य देशभर में डर फैलाना था. लेकिन समय रहते योजना को रोक दिया गया. सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में सभी मेन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और पूछताछ जारी है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026