Categories: देश

Monsoon Session 2025: 26/11 हमले के बाद लश्कर मुख्यालय पर क्रूज़ मिसाइल से हमला करने जा रही थी सेना, लेकिन…राजनाथ सिंह ने खोला UPA का बड़ा राज

Rajnath on Pranab Mukherjee: राजनाथ सिंह ने बताया कि तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। उन्होंने अधिकारियों से पूछा, 'अब क्या किया जाना चाहिए?' तब विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने सुझाव दिया कि भारत को मुरीदके स्थित लश्कर मुख्यालय पर क्रूज़ मिसाइल से हमला करना चाहिए। यह सुनते ही प्रणब दा ने अपना चश्मा उतारा, उसे साफ़ किया, सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया और बैठक समाप्त कर दी।

Published by Shubahm Srivastava

Rajnath on Pranab Mukherjee: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा में सेना की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान रक्षा मंत्री ने 26/11 हमले को लेकर यूपीए शासनकाल में हुई एक अहम बैठक का ज़िक्र किया। राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि यूपीए सरकार के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित मुख्यालय मुरीदके पर हमले के बारे में गंभीरता से विचार किया गया था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि हमला रोक दिया गया।

लश्कर के हेडक्वार्टर पर क्रूज मिसाइल से हमला…

राजनाथ सिंह ने आगे बताया कि तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। उन्होंने अधिकारियों से पूछा, ‘अब क्या किया जाना चाहिए?’ तब विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने सुझाव दिया कि भारत को मुरीदके स्थित लश्कर मुख्यालय पर क्रूज़ मिसाइल से हमला करना चाहिए। यह सुनते ही प्रणब दा ने अपना चश्मा उतारा, उसे साफ़ किया, सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया और बैठक समाप्त कर दी।

रक्षा मंत्री ने आगे भारतीय विदेश सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की पुस्तक ‘चॉइसेस: इनसाइड द मेकिंग ऑफ इंडियाज़ फॉरेन पॉलिसी’ का ज़िक्र किया और कहा कि इसमें इसकी पुष्टि की गई है।

Related Post

कुछ ताकतें गलत सूचना फैला रही हैं – कांग्रेस सांसद

वहीं कांग्रेस सांसद गोगोई ने अपने स्पीच की शुरुआत यह कहते हुए किया कि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद, “कुछ ताकतें गलत सूचना फैलाने का काम कर रही थीं।” उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम हमले के समय सऊदी अरब की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “प्रभावित क्षेत्र का तुरंत दौरा करने के बजाय” बिहार में “राजनीतिक भाषण” दिए।

उन्होंने कहा, “केवल हमारे नेता राहुल गांधी ही प्रभावित लोगों से मिलने वहाँ गए थे,” जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे थे।

Parliament Monsoon Session 2025: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जानकारी दे रहे थे राजनाथ, राहुल गांधी ने बीच में रोका…Video में देखें फिर सदन में क्यों मचने…

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026