Categories: देश

Rajasthan Road Accident वाहन की टक्कर से 3 लोग की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायलो का चल रहा उपचार

Rajasthan Road Accident:  लाखेरी में भीषण सड़क हादसे में 3 जनो की दर्दनाक मौत,लाखेरी में मेगा हाइवे पर देव नगर के पास बीती देर रात्रि में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन जनो की मौत,2 अन्य घायलो का चल रहा उपचार ।

Published by Mohammad Nematullah

नितीन बाबर की रिपोर्ट, Rajasthan Road Accident: लाखेरी में देवनगर के पास कोटा से लालसोट मेगा हाईवे पर बीती देर रात्रि में दो ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक आपस में ही फंस गए. काफी मशक्कत के बाद  ट्रक सवार सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो लोगों की मौत लाखेरी में हो गई, जबकि एक को कोटा रेफर किया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया. दो घायलों का लाखेरी में उपचार चल रहा है।

Bihar News: सहरसा में 5 करोड़ की लागत से बना पुल 15 दिन में ध्वस्त, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.पुलिस ने बताया कि तेज गति में होने के चलते ही दोनों ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हुई है। इसके बाद दोनों वहां एक दूसरे में फंस गए थे। दो ट्रकों की मदद से दोनों को अलग किया गया और उनमें फंसे हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। लाखेरी थाने के हेड कांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि कोटा से सवाई माधोपुर की तरफ जा रहे ट्रक में प्याज भरा हुआ था। इसका चालक 42 वर्षीय कैलाश गुर्जर और खलासी 36 वर्षीय राजेश गुर्जर की मौत हुई है।

Related Post

इसके अलावा इसमें झालावाड़ निवासी 32 वर्षीय राकेश की भी मौत हो गई है. वहीं, एक अन्य सवार 32 वर्षीय शोभाराम मेघवाल भी घायल हुआ है. इस ट्रक में प्याज झालावाड़ से भरा गया था। दूसरी तरफ सवाई माधोपुर से कोटा की तरफ आ रहे ट्रक में पशु आहार भरा हुआ था। इस ट्रक के खलासी सवाई माधोपुर के खंडार निवासी 18 वर्षीय सौरभ घायल हो गया, जबकि इसका चालक 27 वर्षीय सोहन सिंह के हल्की-फुल्की चोट आई है। घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

‘अंग नोंच नोचकर खाते थे दरिंदे’ प्यार का लालच देकर मेहबूब ने ही धकेला जिस्म के मेले में,  दिल्ली के GB रोड में फंसी लड़की…

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026