Categories: देश

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी बहुत सारी ऊर्जा उनके (कांग्रेस के) गलतियों को सुधारने में खर्च हो रही है.

Published by Mohammad Nematullah

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी बहुत सारी ऊर्जा उनके (कांग्रेस के) गलतियों को सुधारने में खर्च हो रही है. उन्होंने कहा कि हम उस छवि को मिटाने का काम कर रहे हैं जो दुनिया में भारत की उनके समय से बनी हुई है. क्योंकि वे देश को उसी हालत में छोड़कर चले गए थे. पीएम मोदी ने कहा कि इसी वजह से हमने भविष्य के लिए तैयार नीतियों पर ज़ोर दिया है. उन्होंने कहा कि आज आप देख सकते हैं कि देश नीति के आधार पर चल रहा है. इसीलिए दुनिया भर में देश पर भरोसा बढ़ रहा है. 

कांग्रेस की गलतियों की जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे देश के एक नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे. फिर लौटने के बाद उन्होंने खुद इस घटना का ज़िक्र किया था. प्रधानमंत्री के मुताबिक उस कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें योजना आयोग के साथ लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा क्योंकि वे काफी समय तक पहाड़ी इलाकों के लिए अलग प्लान बनाने को तैयार नहीं थे. पीएम ने कहा कि उस कांग्रेस नेता ने तब कहा था कि पहाड़ी इलाकों में हमारे मजदूरों को खच्चरों की जरूरत है, जीप की नहीं है. 

Related Post

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

किस्सा जारी रखते हुए पीएम मोदी ने क्या कहा?

किस्सा जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योजना आयोग ने उस वरिष्ठ कांग्रेस नेता से कहा कि वे सिर्फ़ जीप के लिए पैसे देंगे, खच्चरों के लिए नही देंगे. उस समय वहां (हिमाचल प्रदेश में) सड़कें नहीं थी. पीएम मोदी ने कहा ‘यह इंदिरा गांधी का भाषण है. कांग्रेस के लंबे शासनकाल में यही कार्यशैली रही है. इंदिरा जी जानती थीं कि यह गलत काम हो रहा है, लेकिन उन्होंने इसे सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था. जिस योजना आयोग की वह आलोचना कर रही थीं, उसकी स्थापना उनके अपने पिता ने की थी, और उसके गठन को दो दशक बीत चुके थे.’ उस आयोग को खत्म कर दिया गया था.

पीएम ने फिर क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक हर कोई परेशान था. लेकिन कोई भी सुधार के लिए तैयार नही था. लेकिन जब हमने 2014 में देश की बागडोर संभाली, तो उन्होंने उस आयोग को खत्म कर दिया और नीति आयोग बनाया था. जो अब तेज़ी से काम कर रहा है. गौरतलब है कि जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब देना शुरू किया है. विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिया. इसके कुछ ही देर बाद कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने वॉकआउट कर दिया है.

फ्रिज ले रहे हैं? गलत दिशा में रखा तो रुक सकती है धन! खरीदने से पहले जानें सही वास्तु दिशा

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026