Categories: देश

विपक्ष को PM मोदी का करारा संदेश, ‘मैं टिप्स देने को तैयार’, शीतकालीन सत्र से पहले दिए गए बड़े बयान की यहां पढ़ें पूरी जानकारी

संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने विपक्ष पर ज़ुबानी हमला किया है. जिसको लेकर अब पूरे देशभर में इसकी चर्चा की जा रही है.

Published by DARSHNA DEEP

Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले ही विपक्षी दलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा शिकंजा कसा है.  इस दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष चुनावी हार के बाद संसद को एक मंच के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने और क्या कुछ कहा जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

संसद ‘हताशा’ निकालने का है माध्यम

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “पिछले कुछ समय से हमारी संसद या तो चुनावों के लिए कथित तैयारी की जगह या फिर चुनावी हार के बाद हताशा निकालने का एक माध्यम बन चुकी है”. इसके साथ ही उन्होंने सत्र को राजनीतिक रंगमंच न बनने की सभी से खास अपील भी की. 

बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या बोले पीएम मोदी

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “संसद सत्र निराशा का युद्धक्षेत्र के साथ-साथ विजय के बाद अहंकार का मंच बिल्कुल भी नहीं बनना चाहिए.” साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा में हार के बाद विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभाने को लेकर Depression से बाहर आने की सख्त से सख्त सलाह भी दी है. 

Related Post

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति को दी बधाई

इतना ही नहीं, सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को राज्यसभा के सभापति के तौर पर उनके पहले सत्र की अध्यक्षता करने के लिए बधाई और साथ ही शुभकामनाएं भी दी. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसी साल 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद चुनाव में राधाकृष्णन निर्वाचित हुए थे.

कितने दिनों चलेगा शीतकालीन सत्र?

 यह शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान सत्र में 15 बैठकें निर्धारित हैं. संसद का शीतकाली सत्र शुरू होते ही एक बड़ा बिल पेश होने जा रहा है. सिगरेट और तंबाकू जैसे प्रोडक्ट्स पर नया सेस लगाने के लिए सरकार बिल लाने जा रही है. इसमें पान मसाला और केंद्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर खर्च को पूरा करने के लिए नोटिफाई की गई किसी भी दूसरी चीज पर ‘हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस’ लगाने का बिल होगा.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026