Categories: देश

Pakistani terrorists in Bihar: तीन पाकिस्तानी आतंकियों की बिहार में एंट्री की खबर निकली झूठी, पुलिस ने बताई सच्चाई

JeM terror alert Bihar: बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यह खबर आई कि नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी भारत की सीमा में घुस आए हैं फिर क्या था पुरे बिहार को अलर्ट कर दिया गया। यहां तक कि उन आतंकियों पर इनामी राशि भी घोषित कर दी गई लेकिन फिर क्या हुआ?

Published by Shivani Singh

Nepal India border alert: बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यह खबर आई कि नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी भारत की सीमा में घुस आए हैं फिर क्या था पुरे बिहार को अलर्ट कर दिया गया। यहां तक कि उन आतंकियों पर इनामी राशि भी घोषित कर दी गई लेकिन फिर क्या हुआ? पुलिस मुख्यालय ने नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकियों के बिहार में प्रवेश की बात से इनकार कर दिया है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि जिन तीन संदिग्ध आतंकियों हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान की बात हो रही है, वे नेपाल से ही मलेशिया गए हैं। उनके भारत में प्रवेश का कोई प्रमाण नहीं है।

आपको बता दें कि राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पंकज दाराद ने शुक्रवार को बताया कि कुछ आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश करने का संदेह है। उनके नाम और पासपोर्ट की जानकारी भी साझा की गई है, लेकिन यह घटना 15 अगस्त से पहले की है।

उस समय, भारत-नेपाल सीमा पर तैनात बिहार पुलिस की विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) समेत जिला पुलिस को सतर्क कर दिया गया था।

अलर्ट के दौरान, भारत-नेपाल सीमा से लगे सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाते हुए कड़ी जाँच की गई।

J&K floods: सेना ने बचाई 1,000 लोगों की जानें, रिकॉर्ड समय में बनाया बेली ब्रिज

जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों की पुष्टि नहीं (Links with Jaish-e-Mohammed not confirmed)

एडीजी ने बताया कि तीनों संदिग्धों के पासपोर्ट की जानकारी की जाँच की गई तो पता चला कि तीनों दुबई से नेपाल आए थे, लेकिन जैश-ए-मोहम्मद से उनके संबंधों की पुष्टि नहीं हो सकी।

आपको बता दें कि इन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह था। गुरुवार को मोतिहारी पुलिस ने इन तीनों संदिग्धों की जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी।

Shankaracharya: पूरी के नए एसपी प्रतीक सिंह ने शंकराचार्य से मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026