Categories: देश

पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, जालंधर में बदले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम, हलवारा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां गए और गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं पंजाब की इस पवित्र धरती को नमन करता हूं. आज गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का शुभ अवसर है.

Published by Mohammad Nematullah

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां गए और गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं पंजाब की इस पवित्र धरती को नमन करता हूं. आज गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का शुभ अवसर है. मुझे इस पावन अवसर पर आप सबके बीच रहने का सौभाग्य मिला है. मैं संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे काशी के सांसद के तौर पर सेवा करने का सौभाग्य मिला है.’

उन्होंने आगे कहा ‘काशी के घाटों पर ही संत रविदास जी की शिक्षाएं सामने आई. हम सब उनसे बहुत प्रेरणा लेते है. संत रविदास जी द्वारा दिखाए गए सेवा के मार्ग ने उस प्रेरणा को और ऊर्जा दी है. आज मुझे एक और बात की खुशी है. कुछ ही देर पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास जी के नाम पर रखा गया है. अब आदमपुर एयरपोर्ट को गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा. इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया है. मैं इन विकास कार्यों के लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं. गुरु रविदास जी महाराज ने समाज में समानता और समान अवसरों की बात की थी.’

Related Post

Health Budget 2026: कैंसर की दवा हुई सस्ती, युवाओं को मेडिकल लाइन में नौकरी; यहां जानें हेल्थ सेक्टर की 10 बड़ी बातें

संवेदनशीलता के साथ बजट में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए

मोदी ने कहा, “संत रविदास जी के आशीर्वाद से, हम विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करेंगे. आज सुबह संसद में देश का बजट पेश किया गया. यह एक ऐसा बजट है जो आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देता है. पिछले कुछ सालों में हमारी सरकार ने सड़कों बिजली, पानी, रेलवे और गरीबों के लिए आवास में अभूतपूर्व निवेश किया है. इस बजट में ऐसे कामों के लिए और भी ज़्यादा फंड आवंटित किया गया है, जो 17 लाख करोड़ रुपये है. अगर गांवों की सड़कें अच्छी होंगी, तो उपज को बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा. पिछले कुछ सालों में हमारी सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्रदान की है. इसी संवेदनशीलता के साथ इस बजट में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है.’

Union Budget: हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से लेकर जल मार्ग तक की सुविधा, निर्मला सीतारमण ने देशवासियों के लिए खोल दिया

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Budget 2026: सीएनजी सस्ती करने का रास्ता साफ, वित्त मंत्री ने दिया एक्साइज ड्यूटी में दिया बड़ा तोहफा

Budget 2026 Excise Duty on CNG: अब बायो-मिक्स सीएनजी पर एक्साइज ड्यूटी तय करते समय…

February 1, 2026

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के पीछे कौन? 23 साल, 2 फ्लॉप-100 करोड़ क्लब की 10 सुपरहिट फिल्में

Rohit Shetty: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में फायरिंग की घटनी हुई.…

February 1, 2026