Categories: देश

बिहार वालों को PM Modi ने दिया 7,200 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम बोले-एक करोड़ युवाओं को रोजगार देना तय

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मोतिहारी की सभा में बड़ा ऐलान किया उन्होने कहा कि कहा कि अगले बार 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देना तय करेंगे।

Published by Divyanshi Singh

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी पहुँच गए हैं। पीएम मोदी ने दोनों राज्यों में हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम के इस दौरे से राज्यों में खुशी का माहौल है। पीएम मोदी ने कहा कि 18 जुलाई बिहार की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बिहार दौरे के बारे में एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। वहीं  बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मोतिहारी की सभा में बड़ा ऐलान किया उन्होने कहा कि कहा कि अगले बार 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना तय करेंगे। 

मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूँ-नीतीश कुमार

Related Post

सीएम नीतीश  ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूँ। मंच पर उपस्थित सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। सबसे बड़ी बात यह है कि आज 8 रेल परियोजनाओं, 7 सड़क परियोजनाओं और 3 अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है। यह राशि पीएम आवास योजना और दीनदयाल योजना के लाभार्थियों को दी जा रही है। इसमें कुल 7217 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। 

2005 से पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया – नीतीश

सीएम नीतीश  ने आगे कहा कि  हमारी सरकार बनने से पहले, यानी 2005 से पहले, बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। वे बहुत कम पैसा लगाते थे। आज हमने इसे बढ़ाया है और बहुत कुछ किया है। अब प्रधानमंत्री मोदी केंद्र से अलग-अलग राज्यों के लिए इतना काम कर रहे हैं, खासकर बिहार के लिए जो कर रहे हैं, उसे याद रखना चाहिए। –

आज ही हमने कैबिनेट बुलाई- सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने कहा कि पूरे बिहार में सभी लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री देंगे। आज ही कैबिनेट की बैठक बुलाई है, आज ही हम इसको पूरा कर देंगे।

पीएम मोदी ने 4 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने 4 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, पीएम ने आवास योजना और दीनदयाल योजना के लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने आवास योजना के पांच लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं, पीएम मोदी ने प्रतीकात्मक चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। बबीता देवी को पीएम आवास योजना के तहत घर की चाबी मिली।
Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026