Categories: देश

Modi Cabinet Meeting: श्रीनगर एयरपोर्ट अपग्रेड, अहमदाबाद मेट्रो को विस्तार और…कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार के पांच बड़े एलान

PM Modi Cabinet Meeting: सबसे प्रमुख निर्णय के तहत केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. यह मांग लंबे समय से उठ रही थी.

Published by Shubahm Srivastava

PM Modi Cabinet Meeting News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई. सबसे प्रमुख निर्णय के तहत केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. यह मांग लंबे समय से उठ रही थी. अब यह प्रस्ताव संसद और राज्य विधानसभा में पारित होने के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा.

रेलवे के तीन बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

रेलवे क्षेत्र में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई. जबलपुर से गोंदिया तक 231 किमी लंबी नई रेल लाइन को मंजूरी मिली है, जिसकी लागत 5236 करोड़ रुपये होगी और इसे पांच साल में पूरा किया जाएगा. पश्चिम बंगाल में पुनरख से क्यूल तक 50 किमी लंबी रेल लाइन 2268 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल में तैयार होगी. वहीं, गम्हरिया से चांडिल तक 26 किमी लंबी रेल परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिस पर 1168 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

श्रीनगर एयरपोर्ट को बड़ा तोहफा

नागरिक उड्डयन क्षेत्र में श्रीनगर एयरपोर्ट पर 1667 करोड़ रुपये की लागत से नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जाएगी. धारा 370 हटने के बाद बढ़े एयर ट्रैफिक को देखते हुए यह विस्तार किया जा रहा है. चार साल में तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट के बाद एयरपोर्ट की क्षमता 950 यात्रियों से बढ़कर 2990 यात्रियों तक हो जाएगी.

Related Post

अहमदाबाद मेट्रो फेज को मिलेगी रफ्तार

इसके अलावा अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 को 1067 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है. पावर सेक्टर में सुधार के तहत पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की निवेश सीमा 5000 करोड़ से बढ़ाकर 7000 करोड़ रुपये कर दी गई है. वहीं, जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 275 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5925 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

केरल का नाम केरलम

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “जब से भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन हुआ है, तब से यह ज़ोरदार मांग उठ रही है कि राज्य का नाम मलयालम भाषा के हिसाब से बदलकर केरलम किया जाए. आज, केंद्रीय कैबिनेट ने इस मांग को मंज़ूरी दे दी है. हालांकि, यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है जिसमें राज्य विधानसभा की अहम भूमिका होती है. कैबिनेट के फैसले के बाद, माननीय राष्ट्रपति ‘केरल (नाम बदलने) बिल, 2026’ को राज्य विधानसभा को भेजेंगे. वहां से औपचारिक फैसला और मंज़ूरी मिलने के बाद ही भारत सरकार अगला कदम उठाएगी और बिल को संसद में पेश करेगी.”

Bittu Bajrangi: शादी के लिए जब बिट्टू ने भेजी मरे हुए भाई की फोटो, हकीकत जान लड़की ने कर दिया रिजेक्ट; फूट-फूटकर रो पड़े गौ…

Shubahm Srivastava

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026