Categories: देश

अब केरल नहीं, ‘केरलम’! जानिए क्यों केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विधानसभा के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दी?

Kerala Name Change: केरल का नाम अब आधिकारिक रूप बदल गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव मंजूर किया. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन चाहते हैं कि ये नाम सभी भाषाओं में लागू हो.

Published by sanskritij jaipuria

Kerala Name Change: केरल राज्य का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर ‘केरलम’ कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी. ये जानकारी घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने दी. विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि ये कदम केरल विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है, जो अप्रैल-मई 2024 में होने वाले हैं. राजनीतिक विश्लेषक इसे चुनावी महत्व का भी बताते हैं.

केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया. इस प्रस्ताव में केंद्र से राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का अनुरोध किया गया था. इसके पहले भी अगस्त 2023 में इसी तरह का एक प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन उस समय केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ तकनीकी बदलाव सुझाए थे.

केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

सूत्रों के अनुसार, विधानसभा के प्रस्ताव के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में राज्य का नाम बदलने को मंजूरी दे दी. ये बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ भवन में आयोजित हुई थी, जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था.

Related Post

मुख्यमंत्री की इच्छा

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन चाहते थे कि नाम परिवर्तन केवल हिंदी या अंग्रेजी तक सीमित न रहे, बल्कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में राज्य का नाम केरलम ही लिखा जाए.

जैसा कि पहले हुआ था, गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए कुछ तकनीकी बदलाव सुझाए थे. इसलिए केरल विधानसभा ने इस प्रस्ताव को दूसरी बार पारित किया और फिर इसे केंद्र को भेजा.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026