Categories: देश

PhysicsWallah Income Tax Notice: फिजिक्सवाला को बड़ा झटका, इनकम टैक्स ने थमाया 263 करोड़ का नोटिस

PhysicsWallah Income Tax Notice: 263 करोड़ के टैक्स नोटिस को लेकर फिजिक्सवाला और आयकर विभाग के बीच विवाद बढ़ सकता है. कंपनी इसे कानूनी तौर पर चुनौती देने की तैयारी में है, जबकि कारोबार और ग्रोथ के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है.

Published by Ranjana Sharma

PhysicsWallah Income Tax Notice: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. कंपनी के मुताबिक, आयकर विभाग ने उस अवधि में निवेशकों से मिली रकम को टैक्सेबल इनकम मानते हुए यह मांग उठाई है.

16 मार्च को मिला नोटिस

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि असेसमेंट ऑर्डर और डिमांड नोटिस 16 मार्च को प्राप्त हुआ. यह कार्रवाई आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए की गई है. कंपनी के अनुसार, विभाग ने सेबी के तहत रजिस्टर्ड ‘कैटेगरी II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स’ (AIFs) से मिले निवेश को भी टैक्सेबल इनकम मान लिया है. इसी आधार पर यह बड़ी टैक्स डिमांड बनाई गई है.

Related Post

फिजिक्सवाला ने रखा पक्ष

फिजिक्सवाला ने साफ कहा है कि इस टैक्स डिमांड का उसके वित्तीय हालात, ऑपरेशंस या बिजनेस गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. कंपनी का दावा है कि उसके पास इस आदेश को चुनौती देने के लिए मजबूत कानूनी और तथ्यात्मक आधार मौजूद हैं. कंपनी ने संकेत दिया है कि वह इस असेसमेंट ऑर्डर के खिलाफ जल्द ही संबंधित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी.

दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन

विवाद के बीच कंपनी के वित्तीय आंकड़े मजबूत रहे हैं. दिसंबर तिमाही में कंपनी का समेकित लाभ 33% बढ़कर 102.27 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 76.72 करोड़ रुपये था.ऑपरेशंस से होने वाली आय भी 33% बढ़कर 1,082.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. वहीं, पेड यूजर्स की संख्या 36 लाख से बढ़कर 43.7 लाख हो गई है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026

Toll Fee Hike: 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने जा रहा है टोल! NHAI का बड़ा फैसला

Delhi-Meerut Expressway toll: NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, टोल शुल्क में लगभग…

March 19, 2026