Categories: देश

स्कूल की छत गिरने के बाद पूरे शहर में धधक उठी आग, लोगों ने फूंक दिया झालावाड़, 7 मासूमों की मौत का बदला ले रहे लोग

Rajasthan School Collapse: राजस्थान में झालावाड़ जिले के पिपलोदी गाँव में हुए स्कूल हादसे के बाद से ही बवाल मचा हुआ है, इलाके के लोगों में अलग ही आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीँ बताया जा रहा है कि, स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई, वहीँ 34 बच्चे अभी भी अस्पताल में बेड पर गंभीर हालत में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं।

Published by Heena Khan

Rajasthan School Collapse: राजस्थान में झालावाड़ जिले के पिपलोदी गाँव में हुए स्कूल हादसे के बाद से ही बवाल मचा हुआ है, इलाके के लोगों में अलग ही आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीँ बताया जा रहा है कि, स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई, वहीँ 34 बच्चे अभी भी अस्पताल में बेड पर गंभीर हालत में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं। वहीँ जैसे ही इसकी सूचना आला अधिकारीयों को मिली वैसे ही वो मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी लेने की कोशिश की। वहीँ अधिकारियों को देखते ही लोग बुरी तरह भड़क उठे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को काबू किया।

गुस्साए लोगों ने ऐसे किया विरोध

इतना ही नहीं इस, हादसे के बाद स्कूल के 5 शिक्षकों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। वहीँ राज्य के शिक्षा मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की हालत जर्जर थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ज़िला शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों के आरोपों का खंडन करते हुए इसके लिए बारिश के पानी को ज़िम्मेदार ठहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से इमारत के पीछे वाले मैदान में पानी जमा हो गया था। पानी कक्षा की दीवार में रिस रहा था और इसी वजह से स्कूल की छत बरबराकर गिर गई। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल को पहले ही उस कमरे में बच्चों को न पढ़ाने का निर्देश दिया जा चुका है।

Related Post

धर्मांतरण की दहशत! Chhangur Baba का हाथ? यूपी से लापता हुईं 4 छात्राएं, 1-2 नहीं…तलाश में लगीं पुलिस की 5 टीमें

बच्चों की बात को किया नजरअंदाज

जानकारी के मुताबोल, इस घटना से पहले छात्रों ने शिक्षकों को बताया था कि कुछ गड़बड़ है। हालाँकि, उस समय नाश्ता कर रहे शिक्षकों ने छात्रों की बात को अनसुना कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें अपनी कक्षाओं में जाने को कहा। वहीँ बच्चे शिक्षकों की डाट सुन दुबारा अपनी कक्षा में जा बैठे। वहीँ इसी बात को लेकर लोगों में अलग ही गुस्सा है, ऐसा इसलिए क्यूंकि उन्होंने बच्चों की बात को अनसुना कर दिया था। 

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026