Categories: देश

India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने पकड़े 7 भारतीय मछुआरे, टेंशन में पीड़ित परिवार; अब क्या करेगी मोदी सरकार

India Pakistan tension : पाकिस्तान ने भारत के 7 मछुआरों को पकड़ लिया है, जिसके बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है. परिवारों ने सरकार से कार्रवाई की गुहार लगाई है.

Published by JP Yadav

India Pakistan tension escalates: 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार संबंध बहुत खराब चल रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान की ताजा नापाक हरकत से एक बार तनाव बढ़ सकता है. ताजा घटनाक्रम में भारत के 7 मछुआरों को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है. यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब भारत के कुछ मछुआरे अरब सागर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास फिशिंग कर रहे थे. इसी दौरान यानी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के आसपास पाकिस्तान कोस्टगार्ड ने 7 मछुवारों को पकड़ लिया. इससे पहले मछुआरों पर फायरिंग भी की गई. इसके बाद डरे-सहमे मछुआरों को पाकिस्तान ने पकड़ लिया.

मुश्किल में 7 भारतीय परिवार

पाकिस्तान की गिरफ्त में जाने के बाद सातों मछुआरों के परिवार सकते में हैं. पीड़ित परिवार ने सरकार मदद की गुहार लगा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास ये सभी सातों मछुआरे फिशिंग कर रहे थे, इसी दौरान पाकिस्तान ने इन्हें पकड़ लिया. इससे पहले पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने भारतीय मछुआरों के ऊपर फायरिंग की. इसके ठीक बाद पाकिस्तान कोस्ट गार्ड (पाक मेरीटाइम सिक्युरिटी एजेंसी) ने इन सातों मछुआरों अपनी गिरफ्त में ले लिया. उधर, इसके बाद मछुआरों के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है. 

Related Post

नल नारायण बोट से कर रहे थे फिशिंग

पाकिस्तान कोस्टगार्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, ये मछुआरे उनके इलाके में फिशिंग कर रहे थे. भारतीय मछुआरे जिस बोट से फिशिंग कर रहे थे, उसका नाम नल नारायण बताया जा रहा है. यह बोट गुजरात के ओखा की है. उधर, पाकिस्तान की ओर से बताया जा रहा है कि वह इन मछुआरों के खिलाफ अपने देश के कानूनी के तहत कार्रवाई करेगा. वहीं भारत की ओर से सूत्रों के अनुसार, जानकारी सामने आ रही है कि इन मछुआरों को छुड़ाने के लिए बातचीत की जाएगी.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

पहले भी पाकिस्तान अक्सर भारतीय मछुवारों को पकड़ता रहा है. इसी साल यानी जनवरी, 2025 में  पाकिस्तान की कराची जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया था. पाकिस्तान की जेल से रिहा किए गए लोगों में भूपत, अशोक, अकबर, लखमन, मोजी, दीपक, राम, हरि, तपू, सुरेश, विजय,   माला, कृष्ण, खलाफ, मोहन, आसिफ, मनोज कुमार, वीनू, संजय, सेलेंधर, महेश और सुभाष शामिल थे. बताया जाता है कि अक्सर भ्रम के चलते और अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी अज्ञानता के चलते मछुआरे पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं. इसके परिणाम स्वरूप पाकिस्तान की ओर से इन्हें पकड़ लिया जाता है. 

JP Yadav

Recent Posts

Vaishakh Amavasya 2026 date: वैशाख अमावस्या  कन्फ्यूजन खत्म! जानिए सही तारीख, स्नान-दान और पितरों का महत्व

Vaishakh Amavasya 2026 date: वैशाख अमावस्या की सही तारीख 17 अप्रैल, उदयातिथि के आधार पर…

April 15, 2026

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में भीषण आग, जिंदा जले दंपती और मासूम, 6 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi fire accident: दिल्ली के बुध विहार में झुग्गियों में देर रात लगी आग, एक…

April 15, 2026

Silver Price Today 15 april 2026: चांदी के फिर बढ़े भाव, जानें कितनी महंगी हुई सिल्वर और क्या है नया रेट

Silver Price Today 15 april 2026: भारत में चांदी के दाम फिलहाल ₹237 प्रति ग्राम…

April 15, 2026

Gold Price Today 15 april 2026: आज कितना महंगा हुआ सोना, इंटरनेशनल संकेतों से बढ़े दाम, जानें ताजा भाव

Gold Price Today 15 april 2026: सोने की कीमतों में हल्की तेजी और चांदी में…

April 15, 2026