Categories: देश

‘पाकिस्तान में घर जैसा लगता है’ सैम पित्रोदा के बयान से फिर मचा बवाल

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने एक बार फिर से विवादित (Controversial Statement) बयान दिया है. उनके द्वारा दिए गए बयान से राजनीति गलियारों (Political Corridors) में सिसायत गर्मा गई है. आइए जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा कि उनके बचान से एक नया विवाद शुरू हो गया है.

Published by DARSHNA DEEP

Sam Pitroda Controversial Statement: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस बार उन्होंने भारत की विदेश नीति पर बात करते हुए पाकिस्तान को लेकर विवादित टिप्पणी की है, उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. 
 
सैम पित्रोदा के किस बयान से मचा विवाद

Related Post

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि उसे पड़ोसी देशों, खासकर पाकिस्तान के साथ बातचीत को प्राथमिकता देनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि  “मैं पाकिस्तान गया हूं, मुझे वहां घर जैसा लगता है.” इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बांग्लादेश और नेपाल में भी ऐसा ही महसूस हुआ, जैसे कि वह किसी दूसरे देश में न हों.

सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी ने किया हमला

सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने उनपर जुबानी हमला किया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा का यह बयान कोई आश्चर्य की बात नहीं है. उन्होंने 26/11 मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि शायद यही वजह थी कि यूपीए सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की थी. प्रदीप भंडारी ने पित्रोदा को ‘पाकिस्तान का पसंदीदा, कांग्रेस का चहेता’ करार कर दिया है. 

पूर्व में भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब सैम पित्रोदा ने कोई ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद हुआ हो. इससे पहले भी उन्होंने भारत-चीन संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत चीन के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है. राजीव गांधी के करीबी टेक्नोक्रेट (Technocrat) रहे सैम पित्रोदा को गांधी परिवार का बेहद भरोसेमंद माना जाता है, लेकिन उनके बयान अक्सर पार्टी को असहज स्थिति में डाल देते हैं

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026